सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bad wheat was sent for distribution among the poor, administration became alert after complaint IN shivpuri

MP: गरीबों को बांटने भेजा गया था खराब गेहूं, शिकायत के बाद चेता प्रशासन; जांच में 700 क्विंटल गेहूं खराब पाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Thu, 22 May 2025 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: प्रशासन ने खराब गेहूं की पहचान कर उसे अपग्रेड कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निरीक्षण के समय वेयर हाउस पर कनिष्ठ खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी जगदीप राजपूत, शाखा प्रबंधक एमके अग्रवाल, केंद्र प्रभारी दुष्यंत मांझी और विपणन सहकारी संस्था के प्रबंधक पंकज गुप्ता भी उपस्थित रहे।

Bad wheat was sent for distribution among the poor, administration became alert after complaint IN shivpuri
गोदाम में गेहूं की जांच करती प्रशासनिक टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले में राशन वितरण प्रणाली की बड़ी लापरवाही सामने आई है। गरीबों को बांटने के लिए भेजे गए सरकारी गेहूं की गुणवत्ता खराब पाई गई है। लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने हरकत में आकर जांच करवाई, जिसमें खनियांधाना के जुंगीपुर गांव स्थित वेयर हाउस में 700 क्विंटल गेहूं खराब पाया गया। फिलहाल इस गेहूं का वितरण रोक दिया गया है।

Trending Videos

शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन
पिछोर, खनियांधाना और खोड़ क्षेत्रों की शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर घटिया गुणवत्ता का गेहूं और चावल पहुंचने की शिकायतें लोगों द्वारा की गई थीं। लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें घुन लगा और खराब अनाज दिया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें जो भी सामग्री मिली, वह वेयर हाउस से ही प्राप्त हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन शिकायतों के आधार पर जिला प्रशासन ने जांच के लिए एक टीम गठित की। टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में जुंगीपुर स्थित सरिता वेयर हाउस में 700 क्विंटल गेहूं खराब पाया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से अलग कर गोदाम में सुरक्षित रखवा दिया गया।


पढ़ें: सात दिन पहले लापता भाइयों के शव 8 किमी दूर जंगल में मिले, एक शव का मिला कंकाल; दूसरा शव सुरक्षित

वेयर हाउस में मिला 700 क्विंटल खराब गेहूं
बुधवार को जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर ममता शाक्य तथा पिछोर एसडीएम शिवदयाल सिंह धाकड़ ने जुंगीपुर वेयर हाउस का निरीक्षण किया। जांच में 1400 कट्टे, यानी 700 क्विंटल गेहूं खराब पाया गया। इसे वितरित किए जाने से पहले ही रोक दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर ममता शाक्य ने गोदाम का स्टॉक, परिवहन दस्तावेज़ और अन्य संबंधित फाइलों की भी जांच की। उन्होंने बताया कि खोड़ और तिंधारी की सरकारी राशन दुकानों पर 4 से 5 क्विंटल खराब गेहूं पहुंचा था, जिसे तुरंत गोदाम में वापस बुला लिया गया। वहीं, पिछोर और बिरौली की दुकानों पर करीब 10 से 11 क्विंटल गेहूं वितरण से पहले ही रोक लिया गया।

सीहोर से आया था माल
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह खराब गेहूं 2025-26 की उपार्जन प्रक्रिया के तहत सीहोर जिले से आया था। फिलहाल गोदाम में कुल 20,761 क्विंटल अनाज का स्टॉक मौजूद है। सीहोर से 4,500 बोरी चावल और 9,000 बोरी गेहूं का उठाव किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed