सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri-Embezzlement in Ayushman Yojana in Shivpuri's Medical College, Lokayukta filed a case against Dean

Shivpuri News: शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान योजना में गबन, डीन के खिलाफ लोकायुक्त ने दर्ज किया मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Thu, 03 Jul 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. धर्मदास परमहंस और अधीक्षक डॉ. आशुतोष चोरिषी पर आयुष्मान योजना की प्रोत्साहन राशि अनुचित रूप से अपने खातों में स्थानांतरित करने का आरोप है। लोकायुक्त ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने नियमों के विपरीत 77,556 रुपए की राशि ली। 

shivpuri-Embezzlement in Ayushman Yojana in Shivpuri's Medical College, Lokayukta filed a case against Dean
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. धर्मदास परमहंस के विरुद्ध लोकायुक्त ने आयुष्मान योजना की राशि अपने खाते में जमा करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. धर्मदास परमहंस और अधीक्षक आशुतोष चोरिषी के विरुद्ध लोकायुक्त में रामनिवास शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मेडिकल कॉलेज के इन दोनों अधिकारियों ने आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार किया है। मप्र शासन के निर्देशों को धता बताकर दोनों डॉक्टरों ने आयुष्मान योजना की प्रोत्साहन राशि अपने खातों में अंतरित की। जबकि दोनों को इसकी पात्रता नहीं थी। खास बात यह है कि डीन डॉ. परमहंस पर तो उस अवधि की राशि भी हड़पने का आरोप है, जिस समय वह विदिशा में पदस्थ थे।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता के साथ आवास मिलेगा, सीएम बोले- झुग्गी मुक्त शहर की योजना बनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायर्तकर्ता आरएन शर्मा ने बताया कि लोकायुक्त कार्यालय भोपाल ने इस मामले में उन्हें एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि उनके द्वारा संदर्भित शिकायत में प्रकरण क्रमांक 552/ई/24 पंजीबद्ध किया गया है। शिकायतकर्ता आरएन शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा इस मामले में शिकायत लोकायुक्त एवं ईओडब्ल्यू में तथ्यों के साथ प्रस्तुत की गई थी। शिकायतकर्ता के अलावा कुछ पूर्व चिकित्सकों ने भी शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक एवं डीन की शिकायतें शासन को की थी। जब इस मामले में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. धर्मदास परमहंस से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल कॉल किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

ये भी पढ़ें- सीएम डॉ. यादव बोले- कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने किया लोकतंत्र और संविधान का अपमान

प्रोत्साहन राशि अपने अपने बैंक खातों में ट्रान्सफर करा ली
शिकायर्तकर्ता ने इस संबंध में लोकायुक्त में जो शिकायत दर्ज कराई है उसमें कहा गया है कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत मेडिकल कॉलेजों में होने वाले उपचार के लिए 60 प्रतिशत राशि नियत पैकेज अनुसार कॉलेज को मिलती है। इस संबंध में आयुक्त चिकित्सा शिक्षा द्वारा 15 फरवरी 2024 को जारी आदेश में यह भी स्पष्ट है कि मेडिकल कॉलेज के डीन के अलावा अधीक्षक, डायरेक्टर आयुष्मान इस योजना के नोडल ऑफिसर नही होंगे। जाहिर है, कॉलेज के डीन एवं अधीक्षक को प्रोत्साहन राशि नहीं मिल सकती है। इसके बाबजूद डीन डॉ परमहंस, अधीक्षक डॉ आशुतोष एवं डायरेक्टर शिल्पा गुप्ता ने समान रूप से 77556 रुपए की राशि अपने अपने बैंक खातों में ट्रान्सफर करा ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed