{"_id":"681a1321004cd9e9ef05d793","slug":"shivpuri-from-shivpuri-district-5-students-of-class-12th-and-3-students-of-class-10th-secured-place-in-the-merit-list-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-2914667-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Board Result: शिवपुरी से 12वीं में पांच-दसवीं में तीन छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में प्राप्त किया स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Board Result: शिवपुरी से 12वीं में पांच-दसवीं में तीन छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में प्राप्त किया स्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले में कक्षा 10वीं का परिणाम 66.9% और कक्षा 12वीं का परिणाम 70.51% रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में कक्षा 12वीं में 23.15% और कक्षा 10वीं में 15.39% की वृद्धि हुई है।
9वां स्थान लाने वाले छात्र का किया गया सम्मान।
विज्ञापन
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा वर्ष 2024–25 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष शिवपुरी जिले का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय रूप से बेहतर रहा है। कक्षा 12वीं में 5 छात्र-छात्राओं और कक्षा 10वीं में 3 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि कक्षा 10वीं का परिणाम 66.9% और कक्षा 12वीं का परिणाम 70.51% रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में कक्षा 12वीं में 23.15% और कक्षा 10वीं में 15.39% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। शिवपुरी जिला मुख्यालय स्थित सीएम राइज विद्यालय का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जहां कक्षा 10वीं का परिणाम 100% और कक्षा 12वीं का परिणाम 99% रहा।
ये भी पढ़ें: 12वीं के वाणिज्य संकाय में ग्वालियर की रिमझिम ने लहराया परचम, प्रदेश में पहला स्थान पाया
कक्षा 12वीं–मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र
कक्षा 10वीं – मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र
Trending Videos

- श्रुति जैन, पुत्री सुनील कुमार जैन– 484 अंक, 8वां स्थान, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोलारस
- कृष्ण पाल सिंह चौहान, पुत्र राजा भैया चौहान– 483 अंक, 9वां स्थान, सीता सेंट्रल कॉन्वेंट उमावि, करैरा
- दिलकेश धाकड़, पुत्र मंगल धाकड़– 482 अंक, 10वां स्थान, शासकीय उत्कृष्ट उमावि., शिवपुरी
- प्रियंका रावत, पुत्री सुघर सिंह रावत– 481 अंक, कृषि संकाय, 3रा स्थान, शासकीय मॉडल उ.मा.वि., शिवपुरी
- स्नेहा ओझा, पुत्री संतोष ओझा– 479 अंक, कृषि संकाय, 5वां स्थान, शासकीय मॉडल उ.मा.वि., शिवपुरी
कक्षा 10वीं – मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र
- जगदंबा यादव, पुत्र शिवराज यादव– 492 अंक, 9वां स्थान, संस्कार ग्लोबल स्कूल, बदरवास
- पूर्वी तिवारी, पुत्री दीपक कुमार तिवारी– 491 अंक, 10वां स्थान, चाणक्य एकेडमिक पब्लिक स्कूल, एप्रोच रोड, कोलारस
- प्रिंस धाकड़, पुत्र लोकेन्द्र धाकड़– 491 अंक, 10वां स्थान, गीता पब्लिक स्कूल, उमावि, वार्ड क्रमांक 15, फतेहपुर, शिवपुरी

कमेंट
कमेंट X