सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri Weather Update: Due to heavy rain, many colonies of the city are submerged in water

Shivpuri Weather Update: झमाझम बारिश से शहर की कई कॉलोनी पानी में डूबीं, जल भराव से बाढ़ जैसे हालात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sat, 05 Jul 2025 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी में झमाझम बारिश के चलते शहरी और ग्रामीण इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात खराब हैं; कोलारस जनपद में सड़कें डूबी हैं और 15-20 गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। सिंध नदी भी उफान पर है, जिससे कई रपटों पर पानी का बहाव तेज है और आवाजाही में मुश्किलें आ रही हैं।

Shivpuri Weather Update: Due to heavy rain, many colonies of the city are submerged in water
शिवपुरी की कॉलोनी में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी में हो रही झमाझम बारिश के बाद शहरी क्षेत्र के इलाकों और कॉलोनियों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। शिवपुरी शहर के नमो नगर, कमला हेरिटेज होटल के आगे रेलवे स्टेशन रोड, यहां पास स्थित पुलिस लाइन कॉलोनी, रामबाग कॉलोनी, सर्किट हाउस रोड, पीएस होटल के पास कॉलोनी, वार्ड क्रमांक एक बछोरा, वार्ड एक में ही तुलसी कॉलोनी आदि स्थान पर जलभराव और बाढ़ जैसे हालात की स्थिति निर्मित हो गई है। शनिवार को सुबह जब यहां पर लोग उठे तो बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखी गई। नमोनगर में तो हालत बाढ़ जैसे निर्मित हो गए। यहां पर कॉलोनी में तीन से चार फिट पानी ऊपर तक रहा। रात को तीन से चार घंटे तक तेज बारिश हुई इसके कारण यह स्थिति बनी।
Trending Videos


नालों पर अतिक्रमण से बिगड़े हालात
शिवपुरी शहर में पानी निकासी के लिए बनाए गए नालों पर अतिक्रमण किए जाने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। शहर में अतिक्रमण की चपेट में आए नालों पर पानी निकासी के कोई साधन नहीं है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के आसपास के खेतों में अवैध कॉलोनी काटने के कारण लोग बारिश के बाद परेशानी के हालात में पहुंच गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से नगर पालिका और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जनता परेशानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एम्स भोपाल ने खरीदा Medtronic का 11 करोड़ स्पाइन रोबोट 22 करोड़ में!, USFDA की रिपोर्ट में मशीन 71% फेल

ग्रामीण इलाकों के गांवों में पानी भरा
शिवपुरी जिले में दो दिन से हो रही बारिश के बाद ग्रामीण इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए। जिले के बैराढ़, कोलारस, बदरवास आदि स्थानों पर भी गई गांव पानी से लबालब हो गए। जिले के कोलारस जनपद के लुकवासा से सेवन बसाई सोनपुरा होते हुए राजस्थान बॉर्डर तक जोड़ने वाली सड़क पानी में डूब गई। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर रोड तो बनाई लेकिन विभाग पुल बनना भूल गया। इसके कारण 15 से 20 गांवों के लोग परेशान हैं। यहां पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है इसमें एक ग्रामीण जोखिमपूर्ण तरीके से पानी से भरी पुलिया से टैक्टर निकाल रहा है। वहीं जिले के बैराड़ के ग्राम जोराई में बाढ़ जैसे हालात बन गए यहां पर एक गाड़ी पानी में डूब गई। वहीं कुंवरपुर गांव में भी नाले पर पानी का बहाव तेज देखा गया।

ये भी पढ़ें- आपदा में स्पॉट पर पहुंचेगा एम्स पोर्टेबल अस्पताल, 12 मिनट में होगा तैयार, 200 का होगा सकेगा इलाज

सिंध नदी उफान पर है
वहीं दूसरी ओर जिले से निकली सिंध नदी उफान पर है। जिले के कोलारस, बदरवास व देहरदा सहित अन्य इलाकों में निकली सिंध नदी में बारिश के बाद पानी का लेवल बढ़ा है। इसके कारण कई जगह पर जलभराव व नालों पर रपटों पर पानी का लेवल बढ़ गया है। इसके कारण कई ग्रामों में आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed