सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri-Heavy rain in Shivpuri since night, waterlogging in many areas, Sindh river in spate

Heavy Rain in Shivpuri: शिवपुरी में रात से झमाझम बारिश, सिंध नदी उफान पर, कई इलाकों में पानी भरा, दस लोग फंसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Mon, 23 Jun 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी जिले में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। सिंध नदी का पुराना पुल डूब गया और कई क्षेत्रों में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात बन गए। लुकवासा स्कूल के हॉस्टल से एसडीआरएफ ने 10 लोगों को सुरक्षित निकाला। कलेक्टर-SP ने दौरा कर मदद का आश्वासन दिया। 

shivpuri-Heavy rain in Shivpuri since night, waterlogging in many areas, Sindh river in spate
एसडीआरएफ के द्वारा रेस्क्यू अभियान किया गया
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले में बीती रात्रि से हो रही झमाझम बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर पर आ गए। सिंध नदी में पानी का बहाव तेज आने पर पचावली का पुराना पुल डूब गया। इसके अलावा कोलारस और लुकवासा के कई क्षेत्रों में पानी भर जाने से बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए। कोलारस के लुकवासा में ज्ञान स्थलीय स्कूल के आवासीय परिसर में जल भराव हो जाने से यहां पर दो बच्चे सहित 10 लोग फंस गए, जिन्हें एसडीआरएफ की टीम की मदद से बाहर निकाला गया। कोलारस, लुकवासा व बदरवास क्षेत्र में अधिक बारिश होने से यहां पर जल भराव को की सूचना के बाद कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और पीड़ित लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Trending Videos


हॉस्टल से दो बच्चों समेत 10 लोगों को एसडीआरएफ ने निकाला
शिवपुरी जिले में भारी बारिश के चलते कोलारस के लुकवासा में ज्ञान स्थली स्कूल के आवासीय परिसर में जलभराव हो गया। वहां फंसे कुछ टीचर्स समेत लोगों को निकालने के एसडीईआरएफ की टीम को मौके पर बुलाना पड़ा। हॉस्टल से दो बच्चों समेत 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा

सिंध नदी उफान पर, कई इलाकों में पानी भरा
शिवपुरी-कोलारस थाना क्षेत्र के गोरा टीला सिंध नदी पर बने गोरा पुल के पास ग्राम पंचायत टीलाकलां में चल रहे सिंध जलावर्धन योजना का काम करने वाली ठेकेदार कंपनी के पानी का टैंकर और पाइप लाइन, एक मिक्सर मशीन व अन्य सामान तेज बहाव में पानी में बह गया। इसके अलावा बिजरौनी गांव में भी जलभराव से लोगों को नुकसान हुआ है। कोलारस में भडौता गांव के पास रेशम माता मंदिर पर सिंध नदी में तेज बहाव के कारण यहां पर बाढ़ जैसे हालात नजर आए। एबी रोड पर स्थित लुकवासा कस्बे में बाढ़ जैसे हालात नजर आए। यहां पर कस्बे में दोनों ओर पानी भर गया इससे लोगों को नुकसान हुआ है।

महिलाओं ने कलेक्टर व एसपी को रोका
कोलारस अनुविभाग क्षेत्र में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो गए। इस इलाके में मौके पर गए कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी व एसपी अमन सिंह राठौड़ की गाड़ी को महिलाओं ने रोक लिया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की कार के आगे महिलाओं ने उनके हुए नुकसान का मौके पर चलने की बात कही, जिस पर कलेक्टर व एसपी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि आपके हुए नुकसान का तहसीलदार पटवारी द्वारा निरीक्षण कराया गया है। आपको हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें-गुना और टीकमगढ़ में भारी बारिश ने मचाई तबाही, जनजीवन बेहाल, देखें तस्वीरें

जिले में अभी तक 181.98 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
शिवपुरी जिले दो दिन से लगातार बारिश का क्रम बना हुआ है। जिले में एक जून 2024 से अभी तक 181.98 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष अभी तक 61.37 मिमी औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मिमी है। गत वर्ष जिले में कुल 836.54 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed