{"_id":"683c40ce1506cd5b1f047f8b","slug":"shivpuri-illegal-excavation-was-being-done-in-the-name-of-pond-deepening-the-team-arrived-at-12-oclock-in-the-night-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-3012332-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: तालाब गहरीकरण के नाम पर हो रहा था अवैध खनन, आधी रात को पहुंची टीम, पोकलेन और डंपर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: तालाब गहरीकरण के नाम पर हो रहा था अवैध खनन, आधी रात को पहुंची टीम, पोकलेन और डंपर जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार
ननकर्ता तालाब गहरीकरण का बहाना बना रहे थे, लेकिन जांच में अवैध खनन की पुष्टि हुई। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम अनुपम शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। माइनिंग विभाग द्वारा मापतौल कर जुर्माना तय किया जाएगा।
अवैध उत्खनन के दौरान पकड़ा गया डंपर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी जनपद के सतेरिया गांव में अवैध उत्खनन का मामला सामने आया। यहां पर अवैध उत्खनन की शिकायत पर प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पोकलेन मशीन और एक डंपर को जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद अब माइनिंग विभाग अवैध खनन की मापतौल कर जुर्माना तय करेगा। फिलहाल जब्त वाहनों को देहात थाना पुलिस की निगरानी में रखा गया है।
रात को 12 बजे मारा गया छापा
ग्रामीणों की पूछताछ पर खनन करने वालों ने तालाब गहरीकरण का बहाना बनाया। कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद एसडीएम अनुपम शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। शनिवार की रात 12 बजे टीम ने सतेरिया गांव में छापा मारा।
ये भी पढ़ें- हमीदिया में अब एलोपैथी के साथ आयुर्वेद इलाज की होगी सुविधा,आयुष विंग बनाने की तैयारी,पंचकर्म की डिमांड
थाने में रखवाई गई मशीनें
प्रशासन को देखते ही पोकलेन और डंपर के चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। टीम ने मौके से एक पोकलेन मशीन और एक डंपर को जब्त कर लिया है। टीम में तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा, माइनिंग इंस्पेक्टर सोनू श्रीवास और देहात टीआई रत्नेश यादव शामिल थे। एसडीएम अनुपम शर्मा के अनुसार माइनिंग विभाग अवैध खनन की मापतौल कर जुर्माना तय करेगा। फिलहाल जब्त वाहनों को देहात थाना पुलिस की निगरानी में रखा गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X