सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शर्मनाक: युवक को 'तालिबानी सजा', सरे बाजार जूता सिर पर रखकर मंगवाई माफी, इसके पीछे की वजह भी मामूली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sun, 27 Jul 2025 02:37 PM IST
विज्ञापन
MP News: Youth Forced to Apologize With Shoe on Head in Public Over Minor Dispute
शिवपुरी में युवक के सिर पर जूते रखकर माफी मंगवाने का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

शिवपुरी जिले में एक युवक के साथ तालिबानी हरकत का मामला सामने आया है। इस मामले में युवक के सिर पर जूता रखवा कर उससे माफी मंगवाई गई है। सिर पर जूता रखवाते हुए माफी मंगवाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस दौरान सूत्रों का कहना है कि जब यह घटनाक्रम हो रहा था उस समय भाजपा के कुछ नेतागण भी वहां मौजूद रहे। यह मामला शिवपुरी में गरमाया गया है और शिवपुरी में वैश्य समाज ने इस मामले में घोर आक्रोश जताया है।



जानकारी के मुताबिक बैराड़ कस्बे में शनिवार की दोपहर एक युवक को तालीबानी सजा देते हुए सिर पर जूता रखकर माफी मंगवाई गई। खास बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम बैराड़ थाने के सामने घटित हुआ। बावजूद इसके कोई भी व्यक्ति घटना के बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले बैराड़ निवासी व्यवसायी के पुत्र व जिलाबदर रहे सुल्तान रावत के पुत्र कुलदीप के बीच तालाब पर विवाद हो गया था। इसके बाद व्यवसायी के पुत्र ने अपने दोस्तों के साथ कुलदीप के साथा हाथापाई कर दी थी। उस समय कुलदीप ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई, लेकिन दोनों पक्षों में झगड़ा चलता रहा।

ये भी पढ़ें- गजब है भाई: महीने में सिर्फ 25 पैसे कमाता है यह व्यक्ति, साल की आय तीन रुपये, मामला जानकर पकड़ लेंगे माथा
 

Trending Videos
MP News: Youth Forced to Apologize With Shoe on Head in Public Over Minor Dispute
युवक से अमानवीयता के बाद वैश्य समाज ने रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा। - फोटो : अमर उजाला
जूते उठाकर सिर पर रखा और माफी मांगी
बाद में हालात यह बने कि झगड़े को सुलझाने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक और कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा, भाजपा मंडल महामंत्री पवन गुप्ता सहित कई नेताओं और समाजसेवियों को एकत्रित होना पड़ा। सभी लोगों की पंचायत हुई और अंत में यह निर्णय लिया गया कि कुलदीप व छोटू का जूता व्यवसायी पुत्र अपने सिर पर रखकर माफी मांगेगा तो ही विवाद खत्म होगा। अंत में व्यवसायी पुत्र ने दोनों के जूते उठाकर सिर पर रखा और माफी मांगी, तब उसे माफ किया गया।

जिला मुख्यालय पर रविवार को शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक देवेंद्र जैन की मौजूदगी में वैश्य समाज के लोगों की मीटिंग मध्य प्रदेश मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला में हुई है, जिसमें वैश्य समाज के लोगों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वैश्य समाज के लोगों का कहना है कि अगर इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो बाजार बंद कराए जाएगा और आंदोलन किया जाएगा। रविवार को वैश्य समाज के लोग इस मामले में एकत्रित हुए और उन्होंने आक्रोश जताया। मप्र वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। वैश्य समाज के लोगों ने एक रैली निकाल कर एडिशनल एसपी को ज्ञापन दिया। इस दौरान  शिवपुरी के भाजपा विधायक देवेंद्र जैन सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।


ये भी पढ़ें- रात में प्रेमिका के पति को मारा, सुबह शोक जताने घर भी पहुंचा; दरिंदगी ऐसी कि शरीर 25 जगह से काटा

सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री ने कहा मेरे सामने कुछ नहीं हुआ
इस पूरे मामले में व्यवसायी पुत्र का कहना है कि जो कुछ हुआ उस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता। मैं खुश हूं कि किसी भी तरह विवाद शांत तो हो गया। पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा के अनुसार वह दिल्ली से लौट रहे थे, इसी दौरान यह विवाद देखा तो दोनों पक्षों में राजीनामा करवा कर वहां से आ गए थे, उनके सामने सिर पर जूता रखने वाली घटना घटित नहीं हुई। बैराड़ टीआइ ने रविशंकर कौशल ने इस तरह के किसी भी घटनाक्रम से इंकार किया है। कुलदीप के भाई छोटू रावत ने इसे घर का मामला बताते हुए कहा कि वीडियो किसी ने एडिटिंग करके डाला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Youth Forced to Apologize With Shoe on Head in Public Over Minor Dispute
मामले में कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस ने उठाए सवाल
मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल साइट पर लिखा कि मुख्यमंत्री जी, बैराड़ (शिवपुरी) में युवक के सिर पर जूता रखा, फिर माफी मंगवाई! तालिबानी सजा के दौरान आपके पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा भी मौजूद थे! कभी अपने गृह मंत्रालय को भी नियम/कायदों के जूते पहनाइए! नंगे पैर, बदहवास भागती कानून-व्यवस्था अब अच्छी नहीं लगती! 

इधर पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने एक पत्रकारवार्ता कर आरोप लगाए कि इस मामले में भाजपा नेताओं की मौजूदगी में वैश्य समाज के युवक से सार्वजनिक रूप से जूता सिर पर रखवाकर माफ़ी मंगवाई गई। कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि इस विवाद को सुलझाने के नाम पर भाजपा नेताओं—पूर्व मंत्री सुरेश राठखेड़ा, भाजपा मंडल महामंत्री पवन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में थाने के सामने ही एक तथाकथित पंचायत बिठाई गई। इस पंचायत में फैसला सुनाया गया कि सार्थक को तभी माफ़ किया जाएगा, जब वह कुलदीप और छोटू का जूता अपने सिर पर रखकर माफ़ी माँगेगा। कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि इस मामले में पुलिस मूकदर्शक बनी रही, थाने की गरिमा तार-तार होती रही और भाजपा नेता न्याय का नाटक देखते रहे। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल व्यक्ति विशेष का अपमान है, बल्कि पूरे वैश्य समाज और कानून के राज को चुनौती देने वाली तालिबानी मानसिकता का प्रतीक है। विधायक ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed