सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Shivpuri district hospital, doctor slapped attendant of pregnant woman

Shivpuri News: शिवपुरी जिला अस्पताल में डॉक्टर ने प्रसूता के अटेंडर को मारे चांटे, गार्ड से जूतों से पिटवाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Thu, 22 May 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी जिला अस्पताल में डॉक्टर अनुराग दंडौतिया ने मरीज की स्थिति पूछने पर अटेंडर से मारपीट की, गार्ड से जूते भी पिटवाए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। अस्पताल प्रबंधन ने जांच कमेटी गठित की है। पीड़ित परिवार ने लापरवाही का आरोप लगाया, डॉक्टर ने गाली-गलौच का दावा किया।

In Shivpuri district hospital, doctor slapped attendant of pregnant woman
पीड़ित अटेंडर पत्रकारों को जानकारी देते हुए पिटाई मामले की
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी के जिला अस्पताल में एक डॉक्टर ने वार्ड में भर्ती प्रसूता की हालत पूछने पर अटेंडर की मारपीट कर दी। गार्ड को बुलवाकर उसे जूतों से पिटवाया। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पिछोर के ग्राम अगरा निवासी पूजा पत्नी सुरेंद्र रजक को 20 मई की दोपहर तीन बजे प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। प्रसूता को डॉ. अनुराग दंडौतिया ने देखा। जिला अस्पताल में जब डॉ. अनुराग राउंड पर आए तो पूजा के जेठ बृजेश ने कहा कि बहू कल से भर्ती है, हम कल से उसकी स्थिति के बारे में जानना चाह रहे हैं, परंतु आप कुछ नहीं बता रहे हो। अगर कोई परेशानी हो तो आप बता दें। अगर यहां प्रसव नहीं हो सकता हो तो ग्वालियर रैफर कर दें। पीड़ित के अनुसार इस बात पर डाक्टर नाराज हो गए।

Trending Videos


गार्ड ने अटेंडर का मोबाइल छीन लिया प्रबंधक ने वापस दिलवाया
पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि इस बात पर डॉक्टर ने गिरेबां पकड़कर मारपीट कर दी। प्रत्यक्षदर्शी युवती के अनुसार डाक्टर ने पहले अंकल का पर्चा फेंका और फिर उनके साथ मारपीट कर दी। गार्ड ने इस छीनाझपटी में अटेंडर का मोबाइल छीन लिया, जिसे बाद में अस्पताल प्रबंधक ने वापस दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री शिवराज 25 मई से फिर निकलेंगे पदयात्रा पर, हर दिन चलेंगे 25 किलोमीटर; यह है वजह

चिंतित थे स्वजन इसलिए पूछो तो हो गई पिटाई
पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी बहू भर्ती थी, परंतु डाक्टरों ने उसे पलंग पर डालने के अलावा कुछ नहीं किया था। यही कारण रहा कि उन्हें डाक्टर से पूछना पड़ा कि बहू की स्थिति कैसी है? हालाकि मारपीट और हंगामे के बाद अस्पताल प्रबंधन ने प्रसूता का अल्ट्रासाउंड करवा दिया गया, उसे ड्रिप भी लगवा दी गई और उसकी देखरेख भी बढ़ा दी। पूजा के स्वजनों के अनुसार वह पूजा को लेकर इसलिए भी ज्यादा चिंतित थे, क्योंकि पिछले साल भी पूजा का पिछोर में सामान्य प्रसव हुआ था, परंतु प्रसव के बाद उसकी बेटी की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें- फैमिली कोर्ट का अनोखा फैसला- पति से अलग रहने का वाजिब कारण नहीं, पत्नी को भरण पोषण राशि नहीं मिल सकती

सिविल सर्जन बोले- जांच करवा रहे हैं
दूसरी ओर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बीएल यादव ने पत्रकारों को बताया कि इस मामले की जांच करवाने के लिए दो सदस्यीय दल गठित किया है। सीसीटीवी फुटेज भी चेक करवा रहे हैं। फिजिकल वायलेंस उचित नहीं है। अगर डॉक्टर की गलती है तो एनएचएम को पत्र लिख कर उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखेंगे। अगर अटेंडर की गलती होगी तो उस पर भी कार्रवाई करवाएंगे। वहीं दूसरी ओर इस आरोपों के बाद जिला अस्पताल के डॉ. अनुराग दण्डौतिया ने बताया कि मरीज हाई रिस्क पेसेंट था और डॉ. नीरजा शर्मा के हैंडओवर था, मैंने मरीज को देखा था, परंतु वह गाली गलौच करने लगा, जो मुझे उचित प्रतीत नहीं हुआ। इसी के चलते पूरा घटनाक्रम घटित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed