सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri-Neighbor was raping her for five months, when menstruation stopped he gave her medicine

Shivpuri News: पड़ोसी पांच महीने से किशोरी के साथ कर रहा था दुष्कर्म, पीरियड रुकने पर दवा खिलाई, बिगड़ी तबीयत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Tue, 03 Jun 2025 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस के अनुसार, नाबालिग पीड़िता के घर के पास रहने वाले आरोपी संजय ने पांच महीने पहले घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह डरा- धमकाकर उसके साथ आए दिन दुष्कर्म करता। इससे पीड़िता का पीरियड रुक गया। दवा खिलाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, तब परिजनों ने घटना की जानकारी लगी।   

shivpuri-Neighbor was raping her for five months, when menstruation stopped he gave her medicine
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक।
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र के खोड़ इलाके में एक पड़ोसी ने पांच महीने पहले घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह कई बार घर आया और डरा-धमकाकर पीड़िता के साथ गलत काम किया। इससे किशोरी का मासिक धर्म रुक गया, जानकारी लगने पर आरोपी ने उसे दवा खिला दी, जिससे नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों को पूरी घटना की जानकारी लगी। पीड़िता ने भौंती थाने में आरोपी पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दी, पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


ये भी पढ़ें:  लॉजिस्टिक हब, राजा भभूत सिंह की प्रतिमा और तहसीलदारों के कार्य विभाजन पर हो सकते हैं फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, नाबालिग के घर के पास रहने वाले आरोपी संजय आदिवासी पुत्र कल्लू आदिवासी की उससे अक्सर बातचीत होती रहती थी। पांच महीने पहले दिसंबर महीने में संजय उसके घर आया और नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बार-बार नाबालिग के घर गया और उसके साथ ज्यादती की। किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।   

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, 38 जिलों में अलर्ट, अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

हाल ही में पीड़िता को जब पीरियड नहीं आए तो वह घबरा गई और उसने यह बात आरोपी संजय को बताई। संजय ने उसे कोई दवाई लाकर दी, जिसे खाने के बाद उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर माता-पिता बेटी को पिछोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, हां उसे प्रसूति वार्ड में भेज दिया गया। इसके बाद माता-पिता ने बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद घटना की सूचना भौंती थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी संजय आदिवासी को उदयपुरा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed