सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   shivpuri-Police caught a bike thief, 10 bikes worth Rs 10 lakh recovered from one accused

Shivpuri News: पुलिस ने बाइक चोर पकड़ा, एक आरोपी के पास से 10 लाख की 10 बाइकें बरामद; जानें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Shivpuri: पुलिस ने बताया है कि पूछताछ में बल्ले ने खुलासा किया कि वे दोनों मिलकर बाइकें चुराते थे। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रौनक ढाबा के पीछे जंगल में बने खंडहर से 10 बाइकें बरामद कीं। कई बाइकों के इंजन और चैसिस नंबर मिटाए गए थे।

shivpuri-Police caught a bike thief, 10 bikes worth Rs 10 lakh recovered from one accused
पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले की पोहरी ने एक बाइक चोर गिरोह को पकड़ उसका पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने पकड़ा है। इस पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 10 बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने इनकी कीमत 10 लाख रुपए बताई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन जब्त बाइकों में से कई बाइकों के इंजन और चैसिस नंबर मिटाए गए हैं।
Trending Videos


चोरी के बाद बाइक जंगल में छिपाकर रखी थीं
पुलिस ने बताया है कि 2 मई को भगवती कॉलोनी निवासी अमन धाकड़ की बाइक केदारेश्वर मंदिर के बाहर से चोरी हो गई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इस जांच में पुलिस को अगले दिन दो संदिग्धों की सूचना मिली। घेराबंदी कर पुलिस ने बल्ले उर्फ बालकिशन पुत्र जगदीश कुशवाह उम्र 27 साल नि. आनंदपुर थाना छर्च को पकड़ लिया। उसका दूसरा साथी सुनील बाल्मीक फरार हो गया, जो राजस्थान के बारां जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: भारत-पाक तनाव के बीच भारत को एक और बड़ी कामयाबी, MP में स्ट्रैटोस्फेरिक एयरशिप ने भरी पहली उड़ान    

खंडहर से 10 बाइकें बरामद कीं
पुलिस ने बताया है कि पूछताछ में बल्ले ने खुलासा किया कि वे दोनों मिलकर बाइकें चुराते थे। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रौनक ढाबा के पीछे जंगल में बने खंडहर से 10 बाइकें बरामद कीं। कई बाइकों के इंजन और चैसिस नंबर मिटाए गए थे। इस कार्रवाई में पोहरी एसडीओपी सुजीत भदौरिय, थाना प्रभारी रजनी सिंह चौहान, एसआई विनोद यादव समेत 11 पुलिसकर्मी की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed