{"_id":"68737d24d96f9edae900bfb9","slug":"shivpuri-rivers-and-streams-are-in-spate-people-are-crossing-the-streams-risking-their-lives-two-youths-riding-a-bike-were-swept-away-in-the-stream-but-the-children-were-saved-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-3162584-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: नदी-नाले उफान पर, जान जोखिम में डालकर पार कर रहे लोग, बाइक पर सवार दो युवक बहे, फिर ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: नदी-नाले उफान पर, जान जोखिम में डालकर पार कर रहे लोग, बाइक पर सवार दो युवक बहे, फिर ऐसे बची जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार
शिवपुरी जिले में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। दिनारा, कोलारस और बदरवास में जलभराव से रास्ते बंद हो गए। बालखंडी नाला उफान पर आने से छह घंटे मार्ग बाधित रहा।
नाला पार करते ही समय बाइक सवार, बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी जिले में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को सुबह से ही कोलारस क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनारा में भी भारी बारिश के चलते एक नाले में पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे लोग जान जोखिम में डालकर उसे पार करते नजर आए। इसी तरह पिछोर के कचौहा क्षेत्र में एक नाला पार करते समय बाइक सवार दो युवक बह गए। गनीमत रही कि वे तैरना जानते थे, इस कारण उनकी जान बच गई।
Trending Videos
ये भी पढ़ें: इंदौर इस बार फिर नंबर-1, जानें किस कैटेगरी में मिला पहला स्थान, CM डॉ. यादव बोले- गौरवांवित करने वाला क्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनारा में बालखंडी नाला उफान पर
दिनारा में बीते दो दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण पिछोर-दिनारा रोड पर स्थित बालखंडी नाला रविवार सुबह 9 बजे उफान पर आ गया। इससे करीब छह घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। कुचलीन के पास स्थित इस नाले के उफान पर आते ही सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री बसें, दोपहिया और चारपहिया वाहन नाले के तेज बहाव के कारण पार नहीं कर सके।
मार्ग अवरुद्ध होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से स्कूल जाने वाले बच्चे भी स्कूल नहीं पहुंच सके और कई ग्रामीणों को अपने गांव लौटना पड़ा। कुछ लोगों ने जोखिम उठाकर नाले को पार करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें ऐसा करने से रोक लिया गया। बाद में जलस्तर कम होने पर यातायात बहाल किया गया।
ये भी पढ़ें: MP के 19 जिलों में अति भारी और 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नदियां उफनीं, डैम ओवरफ्लो
कोलारस और बदरवास में भी झमाझम बारिश
जिले के कोलारस और बदरवास क्षेत्रों में भी रविवार सुबह से तेज बारिश का दौर जारी रहा। यहां के कुटवारा, छापी और अन्य गांवों में नदी-नाले उफान पर आ गए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई।

कमेंट
कमेंट X