सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The asphalt road started crumbling even before the inauguration by the Union Minister

Shivpuri News: केंद्रीय मंत्री के शुभारंभ से पहले ही उखड़ने लगी डामर की सड़क, जांच की मांग उठी; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Wed, 07 May 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Shivpuri: ग्रामीणों का कहना है कि राठखेड़ा से बसई तक लगभग 3.5 किलोमीटर लंबी डामर सड़क बनाई गई है, लेकिन इसकी गुणवत्ता बेहद खराब है। सड़क पर बिछाई गई डामर की लेयर बेहद पतली है और जगह-जगह से उखड़ने लगी है।

The asphalt road started crumbling even before the inauguration by the Union Minister
केंद्रीय मंत्री के लोकार्पण से पहले उखड़ी नई सड़क
विज्ञापन

विस्तार

जिले के पवा स्थित रैपी नदी पर पीडब्ल्यूडी द्वारा नवनिर्मित पुल और सड़क निर्माण कार्य सवालों के घेरे में आ गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 9 मई को अपने शिवपुरी दौरे के दौरान इस पुल और सड़क का लोकार्पण करेंगे, लेकिन कार्यक्रम से पहले ही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
Trending Videos


ग्रामीणों का कहना है कि राठखेड़ा से बसई तक लगभग 3.5 किलोमीटर लंबी डामर सड़क बनाई गई है, लेकिन इसकी गुणवत्ता बेहद खराब है। सड़क पर बिछाई गई डामर की लेयर बेहद पतली है और जगह-जगह से उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने इस घटिया निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल निर्माण के साथ ही नई सड़क भी डाली गई थी, लेकिन पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने इस पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क की थिकनेस निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है, जिससे डामर कुछ ही दिनों में टूटने लगी है।

पढ़ें: एयर अटैक और गैस रिसाव के कारण 40 मिनट में किया गया बचाव, हर स्थिति से निपटने के लिए ग्वालियर तैयार

इस मामले में जब पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर रविंद्र शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य निविदा की शर्तों के अनुसार कराया गया है। डामरीकरण की परत 20 एमएम की होनी थी, वही डाली गई है। एक जगह डामर जरूर उखड़ा है, जिसे ठीक कराया जा रहा है। फिलहाल ग्रामीणों की मांग है कि लोकार्पण से पहले सड़क की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच हो, ताकि भविष्य में किसी दुर्घटना या असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed