{"_id":"68306d4a07394454c20c403d","slug":"shivpuri-the-case-of-a-minor-giving-birth-to-a-child-in-the-toilet-of-the-district-hospital-was-revealed-shivpuri-news-c-1-1-noi1380-2981082-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri: अस्पताल टॉयलेट में बच्चे को जन्म देने के मामले में खुलासा, दो साल से चाचा कर रहा था नाबालिग का शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri: अस्पताल टॉयलेट में बच्चे को जन्म देने के मामले में खुलासा, दो साल से चाचा कर रहा था नाबालिग का शोषण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
सार
बयानों में पीड़िता ने बताया कि पिछले दो साल से उसका 25 वर्षीय चाचा ही उसका दैहिक शोषण कर रहा था। पहले वह गांव में रहता था, उस समय उसने पहली बार उसका शोषण किया। इसके बाद करीब छह-सात महीने से वह शिवपुरी आकर उसके घर में ही रहने लगा। इस दौरान उसने पीड़िता का कई बार शोषण किया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी के देहात थानांतर्गत निवासरत नाबालिग किशोरी द्वारा जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म देने के मामले में पुलिस ने किशोरी के चाचा के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया गया है। बीते बुधवार को जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में जहर खाने की शिकायत के साथ उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई 16 वर्षीय किशोरी ने ट्रामा सेंटर के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया और खुलासा किया कि उसने कोई जहर नहीं खाया है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
Trending Videos
ये भी पढ़ें- घर में सो रही पांच साल की मासूम से करीबी रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। बयानों में पीड़िता ने बताया कि पिछले दो साल से उसका 25 वर्षीय चाचा ही उसका दैहिक शोषण कर रहा था। पहले वह गांव में रहता था, उस समय उसने पहली बार उसका शोषण किया। इसके बाद करीब छह-सात महीने से वह शिवपुरी आकर उसके घर में ही रहने लगा। इस दौरान उसने पीड़िता का कई बार शोषण किया।
ये भी पढ़ें- रेप के बाद नॉनवेज खिलाया और कलावा निकलवा लिया, मोहसिन पर तीन FIR दर्ज
डर के मारे किसी को नहीं बताया
पीड़िता ने पुलिस को दिए गए बयानों में यह भी उल्लेख किया है कि उसने डर के कारण अपने परिवार में किसी को इस संबंध में कुछ नहीं बताया, हालाकि वह गर्भवती हुई तो उसने अपने चाचा को बताया, जिसके बाद चाचा घर छोड़कर गांव चला गया और वहीं रहने लगा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

कमेंट
कमेंट X