सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News Driver was driving ambulance after drinking alcohol in Shivpuri case registered

MP News: शिवपुरी में शराब पीकर एंबुलेंस चला रहा था चालक, मामला दर्ज, 14 बसों से 7700 रुपये जुर्माना वसूला गया

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Tue, 13 May 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी में एक एंबुलेंस चालक को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए यातायात पुलिस ने पकड़ा। चालक के शरीर में कानूनी सीमा से सात गुना अधिक अल्कोहल की मात्रा पाई गई। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने न सिर्फ एंबुलेंस जब्त की, बल्कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

MP News Driver was driving ambulance after drinking alcohol in Shivpuri case registered
शराब के नशे में एंबुलेंस चलाने वाला ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले में एक एंबुलेंस संचालक द्वारा नशे में वाहन चलाने का मामला सामने आया है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि एंबुलेंस का वाहन चालक कानूनी सीमा से सात गुना अधिक अल्कोहल यानी की शराब पीकर वाहन चला रहा था। यातायात पुलिस ने संदेह होने पर जब जांच की तो मामला खुला। पुलिस ने संबंधित वाहन चालक भानू धाकड़ (30) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है।

Trending Videos


पुलिस ने बताया है कि इस चेकिंग के दौरान वाहन चालक के शरीर में कानूनी सीमा से सात गुना अधिक अल्कोहल की मात्रा पाई गई। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने न सिर्फ एम्बुलेंस जब्त की, बल्कि चालक भानू धाकड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस ने बताया है कि मंगलवार को यातायात थाना प्रभारी सूबेदार प्रियंका घोष के नेतृत्व में शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पोहरी की ओर से आ रही 108 एम्बुलेंस (सीजी-04 एनआर-9465) तेज रफ्तार में आती दिखी, जिसे पुलिस ने संदेह के आधार पर रोका और जब वाहन चालक के मुंह में मशीन लगाकर चेक किया तो चालक शराब के नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीएम डॉ. यादव बोले- विमुक्त, घुमंतु और अर्द्ध घुमंतू समुदाय की प्रतिभाओं को करें प्रोत्साहित

ब्रीथ एनालाइजर से जांच तो शरीर में 227.5 एमजी अल्कोहल मिली
पुलिस ने अपनी चेकिंग के दौरान जब चालक की संदिग्ध हालत को देखते हुए पुलिस ने जब ब्रीथ एनालाइजर से जांच की, तो उसके शरीर में 227.5 मिलीग्राम प्रति 100 मिली लीटर अल्कोहल की मात्रा पाई गई। जबकि कानूनी सीमा मात्र 30 मिलीग्राम है, यानी यह मात्रा सात गुना अधिक थी।

यह भी पढ़ें: पुलिस ने पकड़ी चोरों की चड्डी-बनियान गिरोह, लाखों रुपये के जेवर बरामद

पुलिस ने पकड़े गए चालक की पहचान भानू धाकड़ (उम्र 30 वर्ष) के रूप में की है, जो ग्राम सैजवारा, थाना तेंदुआ का निवासी है। भानू सरकारी 108 एम्बुलेंस चला रहा था, जो आपातकालीन चिकित्सा सेवा का हिस्सा है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed