सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri Post Office got the status of Divisional Post Office

Shivpuri News:ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने इलाके के लिए कर दिया ये बड़ा काम, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं

न्यूज डेस्क अमर उजाला शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Wed, 02 Jul 2025 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार

डाक विभाग ने  शिवपुरी और श्योपुर जिले को मिलाकर नया डाक संभाग शिवपुरी को बनाने के आदेश जारी किए हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ डाक कर्मचारियों को भी बहुत फायदा होगा। 

Shivpuri Post Office got the status of Divisional Post Office
शिवपुरी का डाक विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर शिवपुरी को डाक विभाग के अंतर्गत एक संभाग का दर्जा दिया गया है। इस परिवर्तन के बाद से शिवपुरी के लोगों को काफी मदद मिलेगी। शिवपुरी जिले के डाक कर्मचारियों को अब तक स्थानांतरण के साथ-साथ विभिन्न ट्रेनिंग और अन्य कामों के लिए संभाग स्तर पर गुना जाना होता था। लेकिन पहली बार डाक कर्मचारियों के साथ उपभोक्ताओं को राहत देते हुए शिवपुरी को डाक विभाग का संभाग बनाया गया है। इसकी शुरुआत हो जाने से अब बड़ा लाभ स्थानीय उपभोक्ताओं और 400 से अधिक कर्मचारियों को मिल सकेगा।
Trending Videos

ये भी पढ़ें-शिवपुरी में रात से झमाझम बारिश, सिंध नदी उफान पर, कई इलाकों में पानी भरा, दस लोग फंसे
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक संभाग बनाने के आदेश मंत्रालय द्वारा जारी 
दरअसल अब तक गुना, अशोकनगर और शिवपुरी का संभाग कार्यालय गुना पोस्ट ऑफिस हुआ करता था। पहली बार गुना से पृथक शिवपुरी पोस्ट ऑफिस को अब संभाग बनाया गया है।  यह प्रक्रिया हो जाने से अब शिवपुरी पोस्ट ऑफिस स्वतंत्र डाक संभाग बन गया है। यहां बता दें कि भारत सरकार के केंद्रीय दूरसंचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के डाक सेवा-जन सेवा के संकल्प की दिशा में शिवपुरी और श्योपुर जिले को मिलाकर नया डाक संभाग बनाने के आदेश मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हैं।
ये भी पढ़ें- शिक्षक का ट्रांसफर हुआ तो पूरा गांव के साथ बच्चे भी रोए, बच्चों ने पूछा- सर क्यों जा रहे हो


200 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था
शिवपुरी जिला मगरौनी नरवर से लेकर पिछोर, खनियाधाना तक जुड़ा हुआ है। ऐसे में यहां के कर्मचारियों को पहले शिवपुरी आकर प्रधान पोस्ट मास्टर से अनुमति लेनी होती थी। इसके बाद उसे 100 किलोमीटर दूर गुना जाना होता था। इसी तरह से श्योपुर जिला मुरैना डाक संभाग का हिस्सा था, जो अपने मुख्यालय से काफी  दूरी पर है, जिससे लोगों को परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed