सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News: Illegal liquor worth four lakhs recovered from Scorpio and Chota Hathi

Shivpuri News: स्कार्पियो और छोटा हाथी में शराब तस्करी, पुलिस ने पकड़ा, चार लाख की अवैध शराब बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Sat, 31 May 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार

कुल 110 पेटी शराब दो वाहनों में छुपाकर लाई जा रही थी। पुलिस ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर लोडिंग वाहन और स्कार्पियो से बीयर व देशी शराब बरामद की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Shivpuri News: Illegal liquor worth four lakhs recovered from Scorpio and Chota Hathi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले की करैरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर 1245 लीटर अवैध शराब बरामद की है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में कुल 110 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत थाना करैरा में प्रकरण क्रमांक 430/25 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos


ये भी पढ़ें- 'सेना के शौर्य का अपमान कर रही भाजपा', नेताओं के बयानों पर कमलनाथ ने साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वाहनों में मिली अवैध शराब
एक संयुक्त पत्रकारवार्ता में करैरा (एसडीओपी शिवनारायण मुकाती और करैरा थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्वालियर के मोहना से अवैध शराब से भरी दो गाड़ियां करैरा क्षेत्र में प्रवेश कर रही हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी पुलिस ने मौके से एक लोडिंग वाहन (छोटा हाथी, एमपी 33 बीई- 0837) और एक स्कार्पियो (एमपी09 एनके-0111) को पकड़ा। पहले वाले लोडिंग वाहन से 55 पेटी बोल्ड बीयर, 30 पेटी ब्लैक फोर्ड बीयर और 7 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद की गई, वहीं स्कार्पियो से 18 पेटी देशी प्लेन शराब पाई गई।

ये भी पढ़ें- सागर में 19 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख का माल बरामद

चार आरोपी पकड़े, मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू प्रजापति (24), निवासी कुम्हरपुरा, थाना करैरा और पुष्पेन्द्र लोधी (29), निवासी आगरा, थाना पिछोर, प्राण सिंह यादव (52), निवासी ग्राम चौका, हाल निवासी डेनिडा के पास करैरा, फूल सिंह लोधी (41), निवासी ग्राम आगरा, थाना पिछोर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सभी आरोपियों के पास शराब रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed