सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A horrific road accident occurred in Bahri, the bike driver died in the district hospital.

Sidhi News: बहरी में टैंकर और बाइक की हुई भिड़ंत, हादसे में घायल बाइक चालक ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Tue, 14 Jan 2025 08:47 AM IST
विज्ञापन
सार

सीधी से सिंगरौली जा रहे टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। टैंकर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

A horrific road accident occurred in Bahri, the bike driver died in the district hospital.
foto
विज्ञापन

विस्तार

सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र के बहरी बाजार बाईपास पर सोमवार शाम 5:30 बजे हुए हादसे में टैंकर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार विकास यादव (28) की जान चली गई। मृतक ग्राम कुशियारी निवासी था।

Trending Videos

सीधी से सिंगरौली जा रहे टैंकर (MP 53 HA 2225) ने बाइक (MP 53 MM 1336) को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विकास यादव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल सीधी भेजा गया। हालांकि, इलाज के दौरान रात 8 बजे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी राकेश सिंह बैस ने बताया कि दुर्घटना पाठक ढाबा के पास हुई। टैंकर को जब्त कर लिया गया है, जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुर्घटना से विकास यादव के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। टैंकर चालक की तलाश जारी है, और पुलिस घटना के हर पहलू की गहन जांच कर रही है। यह हादसा ट्रैफिक सुरक्षा और सावधानी के प्रति जागरूकता की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

 

foto

foto

 

foto

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed