फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News: Two killed in bulker-auto collision near Padriya school

Sidhi News: पड़रिया स्कूल के पास भीषण हादसा, बल्कर-ऑटो भिड़ंत में दो की मौत, सात गंभीर घायल

Fri, 03 Jan 2025 08:53 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Fri, 03 Jan 2025 08:53 PM IST
सार

टक्कर के बाद ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Sidhi News: Two killed in bulker-auto collision near Padriya school
पड़रिया स्कूल के पास हुआ भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीधी जिले की बहरी थाना अंतर्गत पड़रिया स्कूल के पास शुक्रवार की शाम 4 बजे तेज रफ्तार बल्कर और ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार सात लोग घायल हो गए। सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल से संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


foto
विज्ञापन


घटना उस वक्त हुई जब तेज रफ्तार बल्कर वाहन सिंगरौली की तरफ जा रहा था। वहीं ऑटो सीधी की तरफ आ रहा था। तभी ऑटो और बल्कर वाहन की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद मौक पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत ही मदद के लिए दौड़े। हादसे में ऑटा बुरी तरह चकाचूर हो गया। ऑटो में कई लोग बुरी तरह से फंस गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो से बाहर निकाला। सात लोग तो बुरी तरह से घायल हैं। वहीं दो ऑटो से बाहर निकालते समय दो लोगों ने दम तोड़ दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर गया, वहां से संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


foto

थाना प्रभारी बहरी राकेश बैंस ने बताया कि वाहन दुर्घटना होने की सूचना मिली थी। घायलों को पहले इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया था। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है। और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह सभी कहां के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed