सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP leader Ajitpal reached jail in rape case news in hindi

Sidhi: दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता अजीतपाल को जेल, ब्लैकमेलिंग सहित अन्य धाराओं में रीवा से हुई गिरफ्तारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2025 12:30 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: सीधी जिले में भाजपा के एक नेता को कथित तौर पर पार्टी की ही एक महिला नेता से बलात्कार और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने उसे तुरंत पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

BJP leader Ajitpal reached jail in rape case news in hindi
भाजपा नेता अजीतपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीधी जिले के चर्चित मामले में भाजपा नेता अजीत पाल हाई प्रोफाइल नेत्री के साथ ब्लैकमेलिंग एवं दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार हुआ है। जहां न्यायालय में उसे पेश किया गया, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया है। अजीतपाल सिंह चौहान निवासी डैनिहा द्वारा ब्लैकमेलिंग करने के अलावा अन्य मामले में नगर की प्रतिष्ठित महिला के साथ छेड़खानी एवं दुष्कर्म करने का भी मामला दर्ज हुआ है। सोमवार के दिन पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए रीवा से गिरफ्तार किया गया था। 
Trending Videos


अजीत के ऊपर लगी धाराएं
पूरे मामले में अजीतपाल सिंह चौहान के ऊपर धारा 64(1), 308(5), 296, 251(3), बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। जिसमें कि पूर्व धारा की मानें तो दुष्कर्म करने सहित ब्लैकमेलिंग कर राशि आहरित करने का भी इस धारा के तहत कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 साल पहले हुए थे बीजेपी में शामिल
वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया है कि हाल ही में 3 साल पहले वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए था। भारतीय जनता पार्टी का प्राथमिक सदस्य था। उसने सक्रिय सदस्यता भी नहीं ली थी।

हाई प्रोफाइल लोगों से था इनका संबंध
अजीत पाल सिंह का हाई प्रोफाइल लोगों से वास्ता हुआ करता था। 3 साल पहले तक वह कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक गिना जाता था। जहां उसका संबंध कुंडा के राजा भैया के साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अमित जोगी के साथ भी था। फेसबुक प्रोफाइल में उसकी फोटो भी उनके साथ मौजूद है, जो अब खूब वायरल हो रही है।

मामले में जानकारी देने से पुलिस कर रही परहेज
पूरे मामले को लेकर कोतवाली पुलिस, एडिशनल एसपी एवं पुलिस अधीक्षक से जब और जानकारी लेना चाहा, लेकिन कोई भी जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं। यहां तक कि एडिशनल एसपी ने कहा कि वो मोबाइल से जानकारी नहीं देंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने अजीत पाल को किया पार्टी से निष्कासित
दुष्कर्म के मामलों सहित विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार किए जाने को लेकर पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इस मामले में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की अनुमति से भाजपा के जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान द्वारा अजीत पाल सिंह चौहान को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed