{"_id":"677ad10a1b1732c5170d57e3","slug":"collector-did-surprise-inspection-of-the-shelter-site-gave-instructions-for-efficient-operation-of-the-shelter-site-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2491615-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: कलेक्टर ने देर रात किया आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण, कहा- ठंड के कारण इनका महत्व और बढ़ गया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: कलेक्टर ने देर रात किया आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण, कहा- ठंड के कारण इनका महत्व और बढ़ गया है
Mon, 06 Jan 2025 08:34 AM IST
सीधी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 08:34 AM IST
सार
कलेक्टर ने कहा कि आश्रय स्थल की सुविधाओं के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने ठंड के दौरान नगर के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने नगरपालिका परिषद सीधी द्वारा संचालित आश्रय स्थल का रविवार रात 11 बजे निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने आश्रय स्थल के कुशल संचालन के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में पड़ रही ठंड को देखते हुए आश्रय स्थल का महत्व और बढ़ गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जिला मुख्यालय में काम के सिलसिले में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यदि किसी को आपात स्थिति में जिला मुख्यालय में रुकने की आवश्यकता हो तो वह आश्रय स्थल में ठहर सकता है।
कलेक्टर ने कहा कि आश्रय स्थल की सुविधाओं के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने ठंड के दौरान नगर के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही नगरवासियों से अपील की कि यदि उनके संपर्क में कोई जरूरतमंद व्यक्ति आए, तो उसे आश्रय स्थल तक पहुंचाने में मदद करें।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल ने बताया कि आश्रय स्थल में पुरुषों और महिलाओं के ठहरने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए आश्रय स्थल में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। आश्रय स्थल में पर्याप्त मात्रा में कंबल उपलब्ध हैं और गर्म पानी के लिए गीजर की भी सुविधा दी गई है।