फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News: A young man injured in a bike collision was crushed by a truck and died

Sidhi News: दो बाइकों की भिड़ंत में बीच सड़क पर जा गिरा युवक, तेज रफ्तार हाइवा ने कुचला, मौत

Sun, 09 Feb 2025 09:22 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2025 09:22 PM IST
सार

बाइक की टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिरा तभी हाईवा ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sidhi News: A young man injured in a bike collision was crushed by a truck and died
मौके पर इकट्ठा हुए स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के एनएच-39 पर रविवार शाम ग्राम रजडीहा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार सड़क पर गिर गया। तभी तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। अभी तक मृतक और घायल की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक बिना नंबर की बाइक बहरी की ओर जा रही थी, जबकि एमपी 66 एमजी 5523 बाइक सीधी की तरफ से आ रही थी। दोनों मोटरसाइकिलों में रजडीहा के पास जोरदार टक्कर हो गई, जिससे एक युवक सड़क पर गिर गया। उसी समय एमपी 53 एसी 5309 नंबर की तेज रफ्तार हाईवा ट्रक वहां से गुजर रहा था और उसने गिरे हुए युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है।
विज्ञापन


photo
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
थाना कोतवाली प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि मृतक और घायल की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है और परिजनों का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घायल का इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई घटना
प्रत्यक्षदर्शी राजभान साकेत ने बताया कि टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया था। तभी हाईवा ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही मृतक और घायल की पहचान सार्वजनिक की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed