सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   "I was tortured with a belt and a knife for 8 hours..." said Sudhir

Sidhi News: 'आठ घंटे तक बेल्ट-चाकू से टॉर्चर किया..' सुधीर ने बताई आपबीती; सांसद मिश्रा ने दिया नौकरी का भरोसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Fri, 07 Nov 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार

सूरत में चाकू की नोक पर प्रताड़ित सीधी निवासी सुधीर पांडे घर लौटे तो मां से मिलकर भावुक हो गए। सुधीर ने बताया कि उसे 8 घंटे बेल्ट और चाकू से यातना दी गई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की। सांसद राजेश मिश्रा ने इलाज व नौकरी की घोषणा की। 

"I was tortured with a belt and a knife for 8 hours..." said Sudhir
सांसद के साथ पीड़ित
विज्ञापन

विस्तार

सूरत में चाकू की नोक पर प्रताड़ित किए गए सीधी जिले के सुधीर पांडे की घर वापसी पर शुक्रवार को भावनात्मक दृश्य देखने को मिला। अंधी मां मीराबाई पांडे (पति का निधन हो चुका) से मिलते ही सुधीर फफक पड़ा। मां-बेटे ने करीब दो मिनट तक एक-दूसरे को कसकर गले लगाया और फिर भावनाओं से अभिभूत मां बेहोश हो गईं। लगभग 15 मिनट बाद उन्हें होश आया। परिवार में दो भाई और दो बहन हैं, जिनमें से एक भाई विकलांग है और घर चलाने वाला अकेला सुधीर ही है।

Trending Videos


इस बीच सुधीर ने अपने साथ हुई प्रताड़ना की दर्दनाक दास्तां बयान की। उसने बताया “मुझे 8 घंटे तक टॉर्चर किया गया। बेल्ट से पीटा, चाकू से कई जगह काटा गया। बार-बार मुझसे ‘सूरत नहीं आना’ कहकर माफी मंगवाई गई।” सुधीर ने कहा कि सही समय पर मकान मालिक ने उसकी मदद की, जिसके बाद उसे ट्रेन में बैठाया गया। एक साथी का फोन लेकर उसने घरवालों से संपर्क किया। इसके बाद बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे और सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा लगातार संपर्क में रहे और सुरक्षा का आश्वासन देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक और कातिल बेटा: पत्नी पर जादू-टोने के शक में बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, करतूत छिपाने दफना दिया शव

याद रहे कि 4 नवंबर की रात सुधीर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें “भोला भाई” नामक युवक चाकू की नोक पर धमकाते हुए सुधीर से माफी मंगवा रहा था। वीडियो वायरल होते ही परिवार ने उसकी जान को खतरा बताते हुए 6 नवंबर को बहरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। सुधीर की वापसी पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मां-बेटे को मिलवाया। भोजन करवाया और कहा “बेटे का पूरा इलाज कराया जाएगा। एमएलसी हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है। एसपी स्वयं एफआईआर दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। दोषी किसी कीमत पर नहीं बचेंगे।”

सांसद ने परिवार की आर्थिक स्थिति देखते हुए एक बड़ी राहत भी दी। उन्होंने कहा “हम ऐसे बेटे को बाहर नहीं जाने देंगे जिसकी मां अंधी है और पिता नहीं है। घर का सहारा यही है, इसलिए इसे यहीं अपने क्षेत्र में नौकरी दी जाएगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed