सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mentally disturbed mother kills 8-year-old son, takes him to a mountain – police investigate

शर्मसार हुई ममता: मानसिक रूप से विक्षिप्त मां ने आठ साल के बेटे की कर दी हत्या, पहाड़ पर ले जाकर दबाया गला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Thu, 06 Nov 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
सार

सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से असामान्य महिला फूल कुमारी बैगा ने अपने आठ वर्षीय बेटे आशिक की पहाड़ पर ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। शव अगले दिन चरवाहों को मिला। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

Mentally disturbed mother kills 8-year-old son, takes him to a mountain – police investigate
सीधी में मां ने बेटे की हत्या कर दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। ग्राम कतरी काडी में रहने वाली फूल कुमारी बैगा ने अपने आठ वर्षीय बेटे आशिक बैगा की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात की गंभीरता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि मां बच्चे को घर से लगभग एक किलोमीटर दूर पहाड़ पर ले गई और वहीं उसकी हत्या कर दी।

Trending Videos


पड़ोसियों के अनुसार, फूल कुमारी बीते कई साल से मानसिक रूप से असामान्य बताई जा रही थी। उसकी दो बेटियां और एक बेटा था। 4 नवंबर की शाम से ही फूल कुमारी और उसका बेटा लापता थे, लेकिन किसी ने अनुमान भी नहीं लगाया था कि इतना भयावह कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पहले मां को मार डाला, फिर कमरे में बंद होकर लाश के साथ बिताए 72 घंटे, पुलिस को बगल में सोता मिला

5 नवंबर की दोपहर जब गांव के चरवाहे पशुओं को चराते हुए पहाड़ पर पहुंचे, तो वहां बच्चे का शव दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत गांव आकर परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर फूल कुमारी की मां भी मौजूद थी। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और शव को बरामद कर पंचनामा तैयार किया। रात अधिक होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिसे अगले दिन गुरुवार को कराया गया। इसके उपरांत आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को एक दिन बाद मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जमा किए और पूछताछ शुरू की है। प्रथमदृष्टया आसपास के ग्रामीणों ने महिला की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कही है। पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह भी जांच का विषय है कि महिला ने यह कदम मानसिक असंतुलन के कारण उठाया या उसके पीछे कोई अन्य वजह थी।

 

photo

मां पर ही आरोप है कि उसने अपने बेटे की हत्या की है। 

 

photo

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed