सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   President Urmila Saket protested by making the CEO wear a BJP badge.

Sidhi: सामूहिक विवाह सम्मेलन में सियासी संग्राम, अध्यक्ष उर्मिला ने सीईओ को भाजपा का पट्टा पहनाकर जताया विरोध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार

सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत के सामूहिक विवाह सम्मेलन में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। जनपद अध्यक्ष उर्मिला साकेत ने शासकीय कार्यक्रम को दल विशेष का मंच बनाने का आरोप लगाते हुए विरोध स्वरूप सीईओ राजीव तिवारी को भाजपा का पट्टा पहनाया।

President Urmila Saket protested by making the CEO wear a BJP badge.
रामपुर नैकिन के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाद, जनपद अध्यक्ष ने जताया विरोध।
विज्ञापन

विस्तार

सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत द्वारा बीते दिन आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन अब राजनीतिक विवादों में घिर गया है। कार्यक्रम में अव्यवस्था और इसे एक राजनीतिक दल विशेष का स्वरूप दिए जाने के आरोपों को लेकर जनपद अध्यक्ष उर्मिला साकेत ने गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है।

Trending Videos

अध्यक्ष उर्मिला साकेत का आरोप है कि शासकीय कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के मंच में बदल दिया गया। उनका कहना है कि कार्यक्रम में भाजपा नेताओं को प्रमुखता से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, जबकि जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ऋषिराज मिश्रा और अन्य जनपद सदस्यों को अपेक्षित सम्मान नहीं दिया गया। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधियों की खुली उपेक्षा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद और गहरा गया
शुक्रवार को यह विवाद और गहरा गया। दोपहर 3 बजे जनपद सभागार में आयोजित सामान्य सभा की बैठक के दौरान अध्यक्ष उर्मिला साकेत ने विरोध स्वरूप जनपद पंचायत के सीईओ राजीव तिवारी को भाजपा का पट्टा पहनाकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। यह घटनाक्रम बैठक में मौजूद सदस्यों के बीच चर्चा का विषय बन गया। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ी हैं, इसलिए उनकी लगातार अनदेखी की जा रही है।


ये भी पढ़ें- MP: एंबुलेंस न मिलने पर लोडर वाहन से बुजुर्ग को लाया गया अस्पताल, बेटा देता रहा सीआरपी; डॉक्टरों ने मृत बताया

'सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं'
उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार जनपद से संबंधित किसी भी शासकीय कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष को आमंत्रित करना अनिवार्य है, लेकिन बार-बार उनकी उपेक्षा की जा रही है। इसे उन्होंने लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बताया और कहा कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, जब इस संबंध में सीईओ राजीव तिवारी से प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed