{"_id":"677e9a7794890d6ed005aba4","slug":"sdm-inspected-the-under-construction-sdm-office-building-discussed-with-piu-sdo-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2501086-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: निर्माणाधीन एसडीएम कार्यालय भवन का SDM ने किया निरीक्षण, पीआईयू SDO से की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: निर्माणाधीन एसडीएम कार्यालय भवन का SDM ने किया निरीक्षण, पीआईयू SDO से की चर्चा
Wed, 08 Jan 2025 09:19 PM IST
सीधी ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 09:19 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में निर्माणाधीन एसडीएम कार्यालय का SDM ने निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने पीआईयू एसडीओ से चर्चा की।
विज्ञापन
निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीधी जिले के कुसमी उपखंड क्षेत्र अंतर्गत बनाया जा रहा नवीन एसडीएम कार्यालय भवन का बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कुसमी एसडीएम प्रिया पाठक ने निर्माण का आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके साथ में पीआईयू के एसडीओ और उपयंत्री भी मौजूद रहे। जहां एसडीएम के द्वारा भवन में लगने वाले मैटेरियल उसकी गुणवत्ता में किसी तरह की कोई लापरवाही न हो, इस संबंध में SDO से बातचीत की है।
विज्ञापन
इसके साथ ही साथ भवन के लिए कितनी जमीन एलाट है और आसपास कितनी जमीन से बाउंड्रीवॉल बननी है, इन सब विषयों पर उन्होंने जानकारी ली है। कुसमी एसडीएम कार्यालय भगवार पंचायत के भवन पर लगभग 10 साल से संचालित है। भवन के अभाव से कार्यालय की व्यवस्थाएं सही नहीं हो पा रही थी, जिसके बाद इस भवन की स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन
एसडीओ से की चर्चा
कार्यालय भवन के निरीक्षण के दौरान कुसमी एसडीएम प्रिया पाठक के द्वारा कुसमी उपखंड क्षेत्र अंतर्गत पीआईयू विभाग से वन रहे नए सीएम राइज भवन, कन्या छात्रावास भवन और कन्या शिक्षा परिसर तीन अन्य भवन जो कुसमी में बन रहे हैं। इसके संबंध पर एसडीओ से चर्चा कर भवन की गुणवत्ता में किसी तरह की कोई लापरवाही न हो, इस संबंध पर उन्होंने चर्चा की है। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, तहसीलदार नारायण सिंह और हल्का पटवारी भगवार वद्री सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण करते हुए

निरीक्षण करते हुए

निरीक्षण करते हुए
