सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News Shivsena protest over electricity problem submitted memorandum with affected farmers

Sidhi News: विद्युत समस्या को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन, पीड़ित किसानों के साथ सौंपा ज्ञापन

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में बिजली समस्या को लेकर शिवसेना ने प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द समस्या दूर करने की मांग को लेकर पीड़ित किसानों सहित शिवसेना के लोगों ने ज्ञापन सौंपा।

Sidhi News Shivsena protest over electricity problem submitted memorandum with affected farmers
ज्ञापन सौंपते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीधी में लगातार बढ़ रही विद्युत समस्याओं को लेकर शिवसेना इकाई के जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। पीड़ित किसानों और स्थानीय निवासियों ने विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई और तत्काल समाधान की मांग की।

Trending Videos


शिवसेना जिलाध्यक्ष बेनाम सिंह ने बताया कि ग्रामीण लगातार विद्युत समस्या से जूझ रहे हैं। अनियमित विद्युत आपूर्ति और विभाग के तानाशाही रवैये से ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि कुछ चंद उपभोक्ताओं द्वारा बिल जमा न करने पर पूरे गांव की बिजली काट दी जाती है, जिससे सैकड़ों परिवार प्रभावित होते हैं। किसानों ने बताया कि यदि गांव के केवल 20 प्रतिशत लोग बिजली बिल नहीं भरते तो पूरे गांव का कनेक्शन काट दिया जाता है, जिससे ईमानदार उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र के लोग भी परेशान
इसी प्रकार नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 के दर्जनों परिवार भी विद्युत समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगा 11,000 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले छह माह से जलकर खराब पड़ा है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली विभाग की अनदेखी के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन सौंपकर सात दिन का अल्टीमेटम
विद्युत समस्या का समाधान न होने के कारण आज मुख्य एसी विद्युत कार्यालय में जाकर ग्रामीणों और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए सात दिनों के भीतर समाधान की मांग की। अगर तय समय सीमा में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

ग्रामीणों और शिवसेना नेताओं ने विद्युत विभाग से मांग की कि अनावश्यक विद्युत कटौती बंद की जाए, ट्रांसफार्मर को जल्द से जल्द बदला जाए और बिल जमा करने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए, ताकि निर्दोष उपभोक्ताओं को परेशान न होना पड़े। अधिकारियों ने ज्ञापन स्वीकार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों की बढ़ती नाराजगी
लगातार बिजली कटौती और विभाग की अनदेखी से ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। किसानों ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर शिवसेना ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन और तेज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed