{"_id":"6a38edd741dbf381810ad2cf","slug":"thieves-made-off-with-everything-from-jewellery-and-cash-to-milk-curd-and-sugar-from-the-house-sidhi-news-c-1-1-noi1337-4422290-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: घर में घुसे चोरों ने उड़ाया दूध, दही और शक्कर; चाय बनाने पहुंची घर की महिला तो हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: घर में घुसे चोरों ने उड़ाया दूध, दही और शक्कर; चाय बनाने पहुंची घर की महिला तो हुआ खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार
चोरी करने घुसे बदमाश घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी के साथ ही रसोई में रखा दूध, दही और शक्कर भी ले उड़े। वारदात में पीड़ित परिवार ने करीब 30 से 32 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।
नकदी और जेवर के साथ दूध-दही-शक्कर भी ले उड़े चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के बहरी थाना क्षेत्र के ग्राम कठर्रा में रविवार रात चोरी करने आए बदमाश अपने साथ केवल नकदी और जेवरात ही नहीं ले गए बल्कि घर में रखा दूध, दही और शक्कर तक बटोर ले गए। सुबह जब परिवार की महिला चाय बनाने के लिए रसोई में पहुंची तो सबसे पहले दूध गायब मिला, जिसके बाद पूरे घर में चोरी का खुलासा हुआ।
पीड़िता सरोज मिश्रा के अनुसार रात करीब 1 बजे के बाद चोर पानी की टंकी के रास्ते छत पर पहुंचे और वहां से सीढ़ी के सहारे घर के भीतर दाखिल हो गए। पीड़िता का आरोप है कि चोरों ने उन पर कोई बेहोश करने वाला पदार्थ छिड़क दिया, जिसके कारण उन्हें वारदात की भनक तक नहीं लगी। उन्होंने बताया कि चोर सिरहाने रखी चाबी उठा ले गए और उसी चाबी से घर के कमरों तथा अलमारियों के ताले खोलकर जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से भीषण टक्कर, पांच लोगों की हुई मौत; 20 हुए घायल
सुबह जब सरोज मिश्रा उठीं और चाय बनाने के लिए रसोई में पहुंचीं तो उन्हें दूध नहीं मिला। दूध रखने का बर्तन दूसरी जगह रखा हुआ था और बहू की सिंगारदानी भी रसोई में पड़ी मिली। इसके बाद जब उन्होंने घर के अन्य कमरों की जांच की तो अलमारियां खुली मिलीं और सामान गायब था। पीड़िता के अनुसार चोर केवल जेवर और नकदी ही नहीं, बल्कि घर में रखा दूध, दही और शक्कर भी अपने साथ ले गए। उन्होंने करीब 30 से 32 लाख रुपये की चोरी होने का दावा किया है।
घटना के समय घर में केवल सरोज मिश्रा और राजकुमारी कोल मौजूद थीं। सूचना मिलने पर बहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
