सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News: Thousands of quintals of paddy crop wasted due to rain

Sidhi News: बारिश की वजह से हजारों क्विंटल धान की फसल बर्बाद, प्रशासन की लापरवाही उजागर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Fri, 03 Jan 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में झमाझम बारिश के कारण खरीदी गई धान भीगकर बर्बाद होने की कगार पर है। जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में हजारों क्विंटल धान खुले में रखी गई थी, जिसे वेयरहाउस तक नहीं पहुंचाया जा सका।

Sidhi News: Thousands of quintals of paddy crop wasted due to rain
foto
विज्ञापन

विस्तार

सीधी जिले के अंतर्गत हुई झमाझम बारिश की वजह से किसानों और प्रशासन के द्वारा खरीदी गई धान पानी में भीग चुकी है और बर्बाद होने की कगार पर है। सीधी जिला ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश में धान की खरीदी लगातार चल रही है। ऐसे में धान की खरीदी के बाद उसकी व्यवस्था नहीं हो पा रही है। हजारों क्विंटल धान अलग-अलग खरीदी केंद्र में फंसी है और वेयर हाउस तक वह नहीं पहुंच पा रही। इसके लिए ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से व्यवस्था करने की मांग भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
Trending Videos


शुक्रवार के दिन सुबह फिर से बारिश हुई जिसकी वजह से फसल पहले से ही भीगी हुई थी, लेकिन उसके बाद अब और भीग गई। लेकिन खरीदी केंद्र में पानी से बचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। खुले आसमान के नीचे धान की खरीदी हो रही है और पानी बरसने की वजह से धन भी गई और बर्बाद हो गई। इसके बाद धान खरीदी केंद्र कुड़िया, रामपुर नैकिन, सिहावल, पटपरा सहित दर्जनों धान खरीदी के केंद्र स्थापित हैं, लेकिन किसी भी धान खरीदी केंद्र में कोई भी समुचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


foto

समाज सेवी सतीश चतुर्वेदी ने ग्राम कुड़िया मे स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया है एवं व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए फूड इंस्पेक्टर और खाद्य विभाग के अधिकारी सहित कलेक्टर को सूचित किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि सैकड़ो क्विंटल की धान तो अकेले कुड़िया में ही खराब हो गई है। इसी प्रकार जिले के अन्य धान खरीदी केदो में भी हालात हैं और पानी के कारण वह भेज चुके हैं।

foto

वही संबंध में फूड इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मौसम अचानक खराब हुआ जिसकी वजह से तेज बारिश हुई है। जहां हमें यह मौका ही नहीं मिला कि हम उसकी व्यवस्था करवा पाते। फिलहाल जो धन भी हुई है उन्हें सुखवाने का प्रयास किया जा रहा है। और आगे ऐसी घटना ना हो उसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed