सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News: Fire Erupts Inside House, Leaves 3 Children Severely Burned- Under Treatment at District Hospital

Sidhi News: कमरे में भड़की आग ने छीनी मासूमों की मुस्कान, तीन बच्चे झुलसे, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Tue, 11 Nov 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

खेलते-खेलते कच्चे कमरे के अंदर गए मासूमों ने दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद अचानक कमरे से धुएं के गुबार और आग की लपटें उठने लगीं, जिसमें तीनों मासूम गंभीर रूप से झुलस गए।

Sidhi News: Fire Erupts Inside House, Leaves 3 Children Severely Burned- Under Treatment at District Hospital
आग में झुलसे तीन मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के बड़वाही गांव में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाले हादसे में घर के अंदर अचानक आग की लपटें उठीं और तीन मासूम बच्चे उसकी चपेट में आ गए। बताया गया कि यह आग एक कच्चे मकान के कमरे में भड़की थी, जिसमें तीनों बच्चे मौजूद थे। सभी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल सीधी रैफर कर दिया गया।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब 4 बजे तीनों मासूम सीधी जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में लगी है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बच्चों की मां खेत में काम कर रही थी, जबकि बच्चे दादी के साथ घर पर थे। खेलते-खेलते तीनों कच्चे कमरे के अंदर चले गए और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद अचानक कमरे से धुएं के गुबार और आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Anuppur News: जज साहब के घर का ताला तोड़कर 40 हजार नकद ले उड़े चोर, सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

दादी ने जब अंदर से रोने और चिल्लाने की आवाजें सुनीं तो उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की मगर दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने फरियाद करते हुए शोर मचाया, जिसके बाद परिजन और पड़ोसी दौड़कर आए। किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया और बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वे बुरी तरह से झुलस चुके थे।

इस दर्दनाक हादसे में प्रमोद सिंह (9 वर्ष), विनोद सिंह (5 वर्ष) और कामिनी (3 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुसमी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को सीधी जिला अस्पताल भेजा गया। मंगलवार की शाम को लगभग 4 बजे तीनों बच्चे जिला अस्पताल सीधी पहुंच गए, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि प्रमोद और विनोद की हालत बेहद नाजुक है और वे फिलहाल निगरानी में हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed