फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli News ›   MP Weather News: 6 Killed by Lightning Strike in Singrauli, Including 4 Children and 2 Sisters

MP Weather: सिंगरौली में बिजली गिरने से छह की मौत, दो सगी बहनों समेत चार बच्चों ने दम तोड़ा; मां का बुरा हाल

Tue, 17 Jun 2025 08:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 17 Jun 2025 08:49 PM IST
सार

मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं शुरू हो गईं। सिंगरौली जिले में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। अलग-अलग क्षेत्र में हुई इन घटनाओं में दो सगी बहनों समेत चार बच्चों ने भी जान गंवा दी।

विज्ञापन
MP Weather News: 6 Killed by Lightning Strike in Singrauli, Including 4 Children and 2 Sisters
सिंगरौली में आकाशीय बिजली का कहर। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक कई परिवारों को दर्द दे गई। प्रदेश के सिंगरौली जिले में अलग-अलग जगह बिजली गिरने से एक बुजुर्ग महिला और चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। इनमें दो सगी बहनें भी शामिल हैं। बिजली गिरने की ये घटनाएं जिले के जियावन, चितरंगी और बरगवां थाना समेत अन्य क्षेत्रों से हुई हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  प्रदीप मिश्रा के भगवान पर बिगड़े बोल, 'मुच्छड़' कहकर बनाया मजाक; बवाल के बाद यह कहा
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में पहली घटना सोमवार देर रात डेढ़ बजे हुई। जहां आकाशीय बिजली गिरने से 67 साल की सनाओ बाई की मौत हो गई। वहीं, जियावन थाना क्षेत्र के सुपेला गांव में जमालुद्दीन की 17 वर्षीय बेटी अंतिमा की भी आकाशीय बिजली ने जान ले ली। घटना के दौरान वह अपने घर के पास लगे हैंडपंप से पानी भर रही थी। इसी थाना क्षेत्र के गोड़गवां गांव में 58 साल के शिवधारी कोल की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  दीवान से अवैध संबंध, मां ने बेटे के सीने में मारी गोली, कई साल से मायके में रह रही; मिलने आया था बेटा

चौथी मौत चितरंगी थाना क्षेत्र के झरकटिया गांव में हुई। जहां अपने घर से कुछ ही दूरी पर बकरियां चरा रहे 13 साल के श्यामलाल गुर्जर पर आकाशीय बिजली गई। जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि, जिले के महुआ गांव के रतीलाल शाह की दो बेटियों की भी आकाशीय बिजली ने जान ले ली। आम तोड़ते समय दोनों पर बिजली गिर गई। सूचना पर परिवार के लौट मौके पर पहुंचे। इस दौरान मां बेटियों के शव से लिपटकर बुरी तरह रो रही थी। संबंधित थाना पुलिस ने अलग-अलग मृग कायम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed