{"_id":"623afd6fc8716b19257619a5","slug":"the-friend-took-his-life-for-not-giving-gutkha-the-young-man-attacked-the-minor-in-narmadapuram-the-family-was-shocked-by-the-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटखा नहीं देने पर दोस्त ने ली जान: नर्मदापुरम में नाबालिग पर युवक ने किए ताबड़तोड़ वार, मौत से सदमे में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटखा नहीं देने पर दोस्त ने ली जान: नर्मदापुरम में नाबालिग पर युवक ने किए ताबड़तोड़ वार, मौत से सदमे में परिवार
Wed, 23 Mar 2022 04:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 23 Mar 2022 04:43 PM IST
सार
नर्मदापुरम में एक युवक ने अपने नाबालिग दोस्त की चाकु से गोदकर हत्या कर दी। युवक ने नाबालिग से गुटखा पाउच मांगा था, जिस पर नाबालिग ने मजाक में देने से इंकार कर दिया। इसी बात पर विवाद बढ़ा और युवक ने चाकु ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
गुटखा न देने पर युवक ने नाबालिग को चाकुओं से गोदा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नर्मदापुरम में गुटखा पाउच न देने पर एक नाबालिग की चाकु से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रंगपंचमी की रात की है। इटारसी में एक नाबालिग से उसके दोस्त ने गुटका मांगा था, मना करने पर युवक ने नाबालिग पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए, गंभीर जख्मी होने के बाद नाबालिग ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था, उसकी मौत से परिजन सदमे में हैं।
जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रंगपंचमी की रात नाबालिग विवेक पिता गोविंद सटले अपने एक दोस्त के साथ घूम रहा था। रात करीब 12 बजे गोविंद से उसके दोस्त ने गुटखा पाउच मांगा। विवेक ने मजाक में देने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुटखा नहीं देने से नाराज युवक ने अपने ही नाबालिग दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया। इस दौरान उसे बचाने आये एक अन्य युवक को भी चाकू लगा। परिजन दोनों को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने विवेक सटले को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल घायल युवक का इलाज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है, आरोपी बाबई का निवासी है, जो वर्तमान में हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रह रहा था। मृतक के पिता दिव्यांग हैं।