सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   tikamgarh-radhapur-youth-stabbed-bike-borne-attackers-crime-news

MP: मेले में जा रहे युवक पर चाकू से हमला, बाइक सवार बदमाशों ने किया गंभीर घायल; जिला अस्पताल में इलाज जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ जिले के राधापुर गांव में मेले में जा रहे एक युवक पर बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

tikamgarh-radhapur-youth-stabbed-bike-borne-attackers-crime-news
घायल बहादुर लोधी के कंधे पर चाकू लगा हुआ तस्वीर में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राधापुर गांव में एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, राधापुर गांव निवासी 28 वर्षीय बहादुर लोधी शुक्रवार को अपने गांव के पास लगे मेले को देखने के लिए पैदल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे और अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के दौरान चाकू बहादुर लोधी की गर्दन के पास जा धंसा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अचानक हुए इस हमले से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया
घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

हमलावर कौन थे?
इस मामले में एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि घायल युवक बहादुर लोधी की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह मेला देखने के लिए पैदल जा रहा था, तभी बाइक से आए दो लोगों ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हालांकि हमलावर कौन थे और उन्होंने हमला क्यों किया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सीसीटीवी कैमरों की तलाश की जा रही
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश की जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इसके अलावा पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed