सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News: Husband Hangs Himself, Grief-Stricken Wife Jumps into Well, Three-Month-Old Infant Orphaned

Tikamgarh News: पति ने फांसी लगाई, सदमे में पत्नी ने कुएं में कूदकर दी जान, तीन माह का मासूम अनाथ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार

पति के फांसी लगा लेने के बाद सदमे में आई पत्नी ने भी कुएं में कूदकद आत्महत्या कर ली। दंपति के पीछे अब उनका तीन महीने का मासूम रह गया है, जिसके सिर से अब माता-पिता का साया उठ गया है।
 

Tikamgarh News: Husband Hangs Himself, Grief-Stricken Wife Jumps into Well, Three-Month-Old Infant Orphaned
मृतक दंपति की फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

जिले के लिधौरा नगर अंतर्गत वार्ड क्रमांक एक स्थित दुदेरा मोहल्ले में शनिवार को एक हृदय विदारक घटना में पति-पत्नी ने अलग-अलग तरीके से आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। मृतक दंपति के पीछे तीन माह का एक मासूम बच्चा रह गया है, जो अब माता-पिता के साए से वंचित हो गया।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार दुदेरा मोहल्ला निवासी चिंतामणि ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही उसकी पत्नी मीरा ने पति को फांसी के फंदे पर लटका देखा, वह सदमे में आ गई। बताया जा रहा है कि गहरे आघात में आकर मीरा घर के पास स्थित एक कुएं पर पहुंची और उसमें कूद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल लिधौरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से चिंतामणि को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया, वहीं कुएं से मीरा के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा भेज दिया।

ये भी पढ़ें: Bhopal News: इंदौर हादसे के बाद भोपाल अलर्ट मोड में, पानी व्यवस्था बदलेगी, 15 साल पुरानी पाइप हटेंगी,जांच शुरू

बताया जा रहा है कि मृतक चिंतामणि रोजी-रोटी के लिए चाट का ठेला लगाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करता था। उसकी आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है, हालांकि पति-पत्नी द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

इस दर्दनाक घटना के बाद मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। पड़ोसी और रिश्तेदार स्तब्ध हैं और हर कोई यही सवाल कर रहा है कि आखिर ऐसा कौन सा कारण रहा होगा, जिसने पति-पत्नी को यह खौफनाक कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed