सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP News: A head constable posted at Tikamgarh Kotwali committed suicide by consuming poison

MP News: टीकमगढ़ कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने जहर खाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 02 Jan 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Tikamgarh News: टीकमगढ़ कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक मोहनलाल ने अज्ञात कारणों से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिला अस्पताल से झांसी रेफर किए जाने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

MP News: A head constable posted at Tikamgarh Kotwali committed suicide by consuming poison
मृतक आरक्षक मोहनलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ जिले से एक दुखद और गंभीर मामला सामने आया है। टीकमगढ़ कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक मोहनलाल ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में शोक और स्तब्धता का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Trending Videos

 
सरकारी आवास में जहर की घटना
जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक मोहनलाल ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। यह घटना पुलिस लाइन स्थित उनके सरकारी आवास में हुई। बताया गया है कि वे एक दिन पहले नियमित ड्यूटी पर थे और गुरुवार शाम ड्यूटी समाप्त कर घर लौटे थे, जहां उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इलाज के दौरान झांसी में मौत
जहर सेवन के बाद जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों और पुलिस विभाग को सूचना दी गई। उन्हें तत्काल टीकमगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। झांसी में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें- Indore Deaths: दूषित पानी से अब तक 15 मौतें; सरकार ने हाईकोर्ट में बताईं चार; महापौर बोले- 10 की जानकारी मिली
 
अज्ञात कारणों से उठाया कदम
घटना की पुष्टि करते हुए टीकमगढ़ एसडीओपी राहुल ने बताया कि प्रधान आरक्षक मोहनलाल ने अज्ञात कारणों से जहर का सेवन किया था। उन्होंने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए हैं और पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है।
 
हर पहलू से होगी जांच
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मृतक के पारिवारिक, मानसिक और विभागीय सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा, ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारण सामने आ सकें। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed