{"_id":"6a4b75fc3b248607a1023007","slug":"jatara-sdm-sanjay-dubey-suspended-neeraj-khare-takes-over-charge-matter-involves-the-high-court-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4471884-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: जानें क्यों निलंबित हो गए डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार दुबे? अब नीरज खरे को सौंपा गया प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: जानें क्यों निलंबित हो गए डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार दुबे? अब नीरज खरे को सौंपा गया प्रभार
Tue, 07 Jul 2026 09:45 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 09:45 AM IST
सार
टीकमगढ़ में जतारा के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम संजय कुमार दुबे को जबलपुर हाईकोर्ट में लंबित प्रकरण में समय पर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
एसडीएम संजय दुबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीकमगढ़ के प्रशासनिक अमले में सोमवार को उस समय हलचल मच गई, जब सागर संभाग के आयुक्त के आदेश पर जतारा अनुभाग के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) संजय कुमार दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई जबलपुर उच्च न्यायालय में लंबित एक न्यायालयीन प्रकरण में पालन प्रतिवेदन निर्धारित समय पर प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण की गई है।
कार्यालय कलेक्टर, जिला टीकमगढ़ द्वारा जारी आदेश क्रमांक तीन-ए/वित्त/स्था./2026/308 दिनांक 6 जुलाई 2026 के अनुसार, सागर संभाग के आयुक्त द्वारा जारी आदेश के पालन में श्री संजय कुमार दुबे के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि उच्च न्यायालय जबलपुर में प्रचलित प्रकरण में समय पर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही माना है।
ये भी पढ़ें- मैहर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
विज्ञापन
निलंबन अवधि के दौरान श्री संजय कुमार दुबे का मुख्यालय जिला कार्यालय टीकमगढ़ निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे अपने समस्त प्रभार एवं अभिलेख जिला कार्यालय टीकमगढ़ में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर नीरज खरे को तत्काल प्रभाव से हस्तांतरित करें।
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा हाल ही में संयुक्त कलेक्टर नीरज खरे का स्थानांतरण इंदौर से टीकमगढ़ किया गया था। खरे ने 6 जुलाई को पूर्वाह्न में टीकमगढ़ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए उन्हें अस्थायी रूप से जतारा अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी के दायित्वों के निर्वहन के लिए अधिकृत किया गया है। इस कार्रवाई को प्रशासनिक जवाबदेही और न्यायालयीन आदेशों के पालन को लेकर सरकार की गंभीरता के रूप में देखा जा रहा है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।