सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lover Slits Girlfriend's Throat; Boyfriend Found Hanging. Police Are Investigating the Case.crime news

MP-UP बॉर्डर पर सनसनी: गला कटी युवती का तो 100 मीटर दूर फंदे पर युवक का मिला शव, प्रेम प्रसंग का मामला; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
सार

निवाड़ी जिले में पहाड़ी पर प्रेमी और उसकी प्रेमिका का शव मिला है। प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी गई है, जबकि प्रेमी का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Lover Slits Girlfriend's Throat; Boyfriend Found Hanging. Police Are Investigating the Case.crime news
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

निवाड़ी जिले के सेंदरी थाना क्षेत्र से लगे यूपी–एमपी बॉर्डर पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती का गला कटा शव मिला, जबकि करीब 100 मीटर दूर एक युवक का शव फंदे से झूलता हुआ बरामद हुआ। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, जिसमें आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले युवती की धारदार हथियार से हत्या की और बाद में खुद आत्महत्या कर ली।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, युवती शनिवार से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने दर्ज कराई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिरौनी निवासी 21 वर्षीय हरेंद्र केवट के रूप में हुई है, जबकि मृतिका 19 वर्षीय वर्षा केवट बताई जा रही है, जो सिंदूर सागर क्षेत्र की रहने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। हरेंद्र की बहन की शादी सिंदूर सागर में होने के कारण उसका वहां आना-जाना था, जहां दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और प्रेम संबंध विकसित हुआ। बताया जा रहा है कि युवती घर से खेत जाने का कहकर निकली थी, लेकिन वह युवक से मिलने गई थी। वहीं युवक भी अपने घर से गायब था। घटना कई सवाल खड़े कर रही है। यदि दोनों प्रेम में थे और साथ आए थे, तो उन्होंने भागने या अन्य विकल्प क्यों नहीं चुना? क्या उनके संबंधों में कोई विवाद हुआ, या फिर किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका है, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।


पढ़ें: पुलिस ने पत्नी को जेल भेजा, मुख्य आरोपी अभी भी फरार; झूठी लूट की कहानी रची थी

जानकारी के अनुसार, युवती की शादी तय की जा रही थी और सोमवार को लड़के वाले उसे देखने आने वाले थे। इसी बीच यह घटना सामने आ गई। यह भी बताया जा रहा है कि युवक ने युवती के दुपट्टे से ही फंदा लगाकर आत्महत्या की। घटनास्थल से पुलिस को हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार (बका) मिला है। पास में युवक की बाइक भी खड़ी थी। दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और उनकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल जांच के बाद ही घटना की वास्तविकता सामने आ सकेगी। निवाड़ी एसपी डॉ. राय सिंह नरवरिया के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed