डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने पांच लोगों को रौंदा, सभी की मौके पर मौत; काल बना इंतजार का पल
डिंडौरी जिले में तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने सड़क किनारे बैठे पांच लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में पांचों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। इस खबर ने लोगों को झकझोरकर रख दिया है। जिला प्रशासन ने आर्थिक मदद की घोषणा की है। यहां पढ़ें कैसे हुआ दिल दहला देने वाला ये सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिकअप में सवार लोग नीचे उतरकर बैठ गए थे
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर रात करीब 12:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार परसवाह गांव के निवासी एक पिकअप (MP 65 ZD 1118) से सिलयारी गांव में एक 'चौक कार्यक्रम' से लौट रहे थे। किकरा तालाब के पास पिकअप का टायर पंक्चर हो गया। ड्राइवर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदल रहा था, जबकि पिकअप में सवार लोग नीचे उतरकर पास में ही बैठ गए थे। इसी दौरान अमरकंटक की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैप्सूल (MP 19 ZO 9351) ने इन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोग हवा में 10 फीट उछलकर दूर जा गिरे।
लोगों को कुचलने के बाद भी नहीं कम हुई रफ्तार
लोगों को कुचलने के बाद भी कैप्सूल की रफ्तार कम नहीं हुई। उसने सड़क किनारे बनी एक छोटी मढ़िया, बिजली के पोल और यात्री प्रतीक्षालय को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वाहन करीब 300 मीटर दूर जाकर रुका।
पांच मृतकों के ये हैं नाम
हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।
राजकरण (35), निवासी परसवाह
बिहारी (50), निवासी करबे मट्ठा
बिहारी का बेटा (32)
पवन मरावी (35), निवासी परसवाह
बिसाहू धुर्वे (58), निवासी उफरी
वहीं, हादसे में उदय प्रताप (20) नामक युवक को मामूली चोटें आई हैं, जिसका इलाज गाड़ा सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
ये भी पढ़ें- भोपाल में लुटेरों का आतंक: स्कूटी सवार महिलाओं का खींचा पर्स, फिसलने से टूटे हाथ-पांव; मोबाइल व नकदी भी लूटी
प्रशासनिक सहायता की घोषणा की गई
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अंजू भदौरिया और एसपी वाहिनी सिंह मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। संबल योजना के तहत मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जबकि रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से 50 हजार रुपये की तत्काल मदद की गई। प्रशासन द्वारा ही मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, पुलिस ने कैप्सूल वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों और क्षेत्र में इस खबर ने लोगों को अंदर तक झकझोरकर रख दिया है। मृतकों के गांव में मातम पसर गया है।
सीएम ने किया मुआवजे का एलान
डिंडौरी जिले में NH-45 पर ग्राम किकरा तालाब के समीप हुई सड़क दुर्घटना में ग्रामीणों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 12, 2026
मृतकों के परिजनों को ₹4.50-₹4.50 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। अन्य योजनाओं के माध्यम से भी सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। राज्य…

कमेंट
कमेंट X