सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tikamgarh News ›   Newlywed Bride Flees with Jewelry; Victim Family Files Complaint with Police; Marriage Arranged

MP: टीकमगढ़ में लुटेरी दुल्हन का कारनामा, शादी के बाद आभूषण लेकर फरार; पीड़ित परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2026 02:58 PM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ के पलेरा थाना क्षेत्र में शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन द्वारा आभूषण और कीमती सामान लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Newlywed Bride Flees with Jewelry; Victim Family Files Complaint with Police; Marriage Arranged
एक तस्वीर में परिवार के साथ दुल्हन।
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 में लुटेरी दुल्हन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के कुछ ही दिनों बाद दुल्हन अपने ससुराल से सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड 1 निवासी पुरुषोत्तम जायसवाल (26) की शादी सासाराम निवासी संध्या कुमारी (21) से हाल ही में हुई थी। पीड़ित के मुताबिक, रात करीब 1 बजे दुल्हन ने बाथरूम जाने की बात कही, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह घर से गायब है। आरोप है कि दुल्हन अपने साथ मंगलसूत्र, चांदी की पायल, नाक-कान के सोने के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान ले गई। इसके अलावा घर में रखी मोटरसाइकिल की चाबी भी अपने साथ ले जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर अग्निकांड: पहले कार में, फिर बिजली पोल से होते हुए दूसरी मंजिल तक पहुंची थी आग; किसकी है लापरवाही?

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी कराने वाले बिचौलियों ने करीब 2 लाख रुपए लिए थे। घटना के बाद पीड़ित ने पलेरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी के अनुसार, आवेदन प्राप्त हुआ है और फरार दुल्हन व कथित बिचौलियों की तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि बुंदेलखंड क्षेत्र में लिंगानुपात में गिरावट के चलते बाहरी राज्यों से विवाह कराने के मामलों में वृद्धि हुई है, जिनमें इस प्रकार की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

 

परिवार के साथ दुल्हन

परिवार के साथ दुल्हन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed