MP: बेटे ने पिता की चिता के पास खाई ये कसम, वीडियो बनाकर खोल दी सरकारी सिस्टम की पोल; कब सुधरेगी व्यवस्था?
टीकमगढ़ के उदयपुरा गांव में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही का आरोप सामने आया है, जहां ऑक्सीजन न मिलने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बेटे ने चिता के पास वीडियो बनाकर व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। चलिए जानते हैं तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में काशीराम ने क्या भावुक बातें कही है?
विस्तार
वायरल हो रहे वीडियो में उदयपुरा गांव के काशीराम अपनी पिता की जली हुई चिता के पास खड़े हुए हैं। वो कहते हैं, "साथियों, ये मेरे पिता जी की राख है। ये सरकार की भी राख है। मेरे पिता जी नहीं रहे। इस देश की सरकार खोखली हो गई है। यदि जतारा अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर मिल जाता, तो मेरे पिता जी जिंदा होते। लेकिन जतारा अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिला। आज मेरे पिता जी की मौत हुई है। कल आपके पिता जी की मौत होगी। आपकी मां विधवा होगी।
समाज के नेताओं से कहना चाहता हूं कि वे राजनीति करना बंद करें, जो ऐसी गंदी राजनीति करते हैं। अब मैं अपने पिता की राख उठाकर ये कसम खा रहा हूं कि इस देश में किसी का पिता व परिवार जन ऑक्सीजन सिलिंडर के आभाव में जान नहीं गवाएंगे"।
इस दौरान रुंधे हुए गले से बोलते हुए काशीराम ने प्रदेश की चिकित्सीय व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों व राजनेताओं पर गुस्सा जाहिर किया है। उनको लताड़ लगाई है।
तेजी से वायरल हो रहा काशीराम का वाडियो बता दें, टीकमगढ़ जिले के उदयपुरा गांव से एक मार्मिक और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव के रहने वाले काशीराम ने अपने पिता की मौत के बाद चिता के पास खड़े होकर एक वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्वास्थ्य केंद्र में नहीं उपलब्ध था ऑक्सीजन सिलिंडर
जानकारी के अनुसार, काशीराम के पिता लंपू की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें तुरंत जतारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हो सकी, जिसके कारण इलाज में देरी हुई और अंततः लंपू की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में गहरा शोक और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है।
सिस्टम और सरकार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
पिता के निधन के बाद जब उनका अंतिम संस्कार गांव में किया जा रहा था, उसी दौरान काशीराम ने चिता के पास खड़े होकर एक भावुक वीडियो बनाया। वीडियो में वह रोते हुए सिस्टम और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय पर ऑक्सीजन मिल जाती, तो उनके पिता की जान बच सकती थी। काशीराम ने इसे व्यवस्था की बड़ी नाकामी बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
वीडियो में काशीराम यह भी कहते दिखाई दे रहे हैं कि वह अपने पिता की मौत को यूं ही व्यर्थ नहीं जाने देंगे और इस मामले को आगे तक लेकर जाएंगे। उनके शब्दों में दर्द और गुस्सा साफ झलक रहा है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है।
ये भी पढ़ें- श्रद्धांजलि सभा बनी सियासी अखाड़ा: मंच की ओर इशारा करने पर क्यों मचा बवाल? नकुल नाथ के उतरते भिड़े कार्यकर्ता
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक नहीं आया इस मामले पर कोई बयान
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। कई लोग स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों के अभाव को लेकर चिंता जता रहे हैं, वहीं कुछ लोग प्रशासन से जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन यह घटना एक बार फिर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत को उजागर करती है और यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर कब तक ऐसी लापरवाहियों के चलते लोगों की जान जाती

कमेंट
कमेंट X