सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The Speaker of the Legislative Assembly inaugurated the Garhkundar Festival.

गढ़कुंडार महोत्सव शुरू: 'ये आयोजन नई पीढ़ी को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने की पहल', विधानसभा अध्यक्ष तोमर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़/निवाड़ी Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार

गढ़कुंडार में महाराजा खेतसिंह खंगार जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय गढ़कुंडार महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने उद्घाटन किया, जबकि प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।  

The Speaker of the Legislative Assembly inaugurated the Garhkundar Festival.
शुभारंभ करते नरेंद्र सिंह तोमर
विज्ञापन

विस्तार

ऐतिहासिक, पर्यटक एवं सांस्कृतिक धरोहर गढ़कुंडार में महाराजा खेतसिंह खंगार जयंती के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय गढ़ कुंडार महोत्सव (27 से 29 दिसंबर 2025) का भव्य शुभारंभ शनिवार को हुआ। महोत्सव का उद्घाटन मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने की।
Trending Videos


शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्री तोमर ने माता गजानन एवं महाराजा खेतसिंह खंगार के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया तथा कन्या पूजन कर विधिवत महोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गढ़कुण्डार न केवल बुंदेलखंड की ऐतिहासिक विरासत है, बल्कि यह क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपरा और गौरव का भी प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि राज्य शासन गढ़कुण्डार जैसी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं पर्यटन विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के महोत्सवों से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है और क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त होती है।

ये भी पढ़ें- तोहफे की खुशी: सतना को मिली विकास की बड़ी सौगात, सीएम डॉ. मोहन यादव ने 652 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण

मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के तत्वावधान एवं जिला प्रशासन निवाड़ी के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में प्रतिदिन शाम 6:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

भक्ति एवं लोक गायन की प्रस्तुतियां
27 दिसंबर को सुमित दुबे एवं साथी (नरसिंहपुर) द्वारा बुंदेली लोक गायन, विनोद साहू एवं साथी (जबलपुर) द्वारा आल्हा गायन तथा चरणजीत सिंह  एवं साथी (मुंबई) द्वारा भक्ति गायन की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी गईं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed