सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The Superintendent of Police issued a strange notice.

Tikamgarh News: एसपी का नोटिस बना चर्चा का विषय, 26 पुलिसकर्मियों से मांगा जवाब; एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जारी एक कारण बताओ नोटिस इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। विभाग के 26 अधिकारियों-कर्मचारियों को जारी इस नोटिस ने पुलिस महकमे में हल्की-फुल्की चर्चा और मुस्कान का माहौल बना दिया है।

The Superintendent of Police issued a strange notice.
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई इन दिनों अपने एक नोटिस को लेकर चर्चा में हैं। यह नोटिस जहां पुलिस विभाग के कर्मचारियों के बीच ठहाकों का कारण बना हुआ है, वहीं कई अधिकारी भी इसे पढ़कर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
Trending Videos


दरअसल, एसपी मनोहर मंडलोई ने अपने विभाग के 26 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने की स्थिति में एकतरफा कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दिसंबर माह का है
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई 1 से 26 दिसंबर तक प्रशिक्षण के लिए जिले से बाहर थे। उनकी अनुपस्थिति में आलोक कुमार, सेनानी 18वीं वाहिनी शिवपुरी को टीकमगढ़ का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (प्रभारी एसपी) नियुक्त किया गया था।

प्रशिक्षण से लौटने के बाद जब मनोहर मंडलोई ने पुनः पदभार संभाला, तो उन्होंने यह पाया कि इस अवधि के दौरान कई शाखाओं से किए गए पत्राचार में आलोक कुमार को “प्रभारी पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़” के रूप में संबोधित नहीं किया गया।

अनुशासन के विपरीत
इसी बात को लेकर एसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस आरआई कनक सिंह चौहान, यातायात प्रभारी कैलाश पटेल, स्टेनो भागीरथ प्रजापति सहित कुल 26 अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में स्पष्ट लिखा गया है कि संबंधित अवधि में आलोक कुमार को प्रभारी एसपी न लिखते हुए सीधे “पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़” पदनाम से पत्राचार किया गया, जो विभागीय अनुशासन के विपरीत है।

ये भी पढ़ें- Indore News: सावधान! इंदौर में मिले 'मौत के बैक्टीरिया', कितने खतरनाक... आप भी चौंक जाएंगे

एसपी कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में सभी को तीन दिन के भीतर अपना-अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि तय समय-सीमा में जवाब प्राप्त नहीं होने पर यह मान लिया जाएगा कि संबंधित अधिकारी या कर्मचारी को कुछ नहीं कहना है और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस नोटिस के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और इसे लेकर हल्की-फुल्की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed