सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Three innocent children drowned while bathing in a pond; mourning grips the village.

Tikamgarh News: सिद्ध सागर तालाब बना काल, नहाने गए तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत; गांव में पसरा मातम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
सार

टीकमगढ़ जिले के ग्राम अस्तोंन स्थित सिद्ध सागर तालाब में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। गहरे पानी में जाने से हुए हादसे के बाद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है।

Three innocent children drowned while bathing in a pond; mourning grips the village.
तीन बच्चों की डूबने से मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टीकमगढ़ जिले के ग्राम अस्तोंन में गुरुवार को दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। गांव के सिद्ध सागर तालाब में नहाने गए तीन मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। एक ही घटना में तीन बच्चों की असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे दोपहर के समय गांव के सिद्ध सागर तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय वे तालाब के गहरे हिस्से में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों को जब तक इस घटना की जानकारी लगी, तब तक काफी देर हो चुकी थी। बच्चों के पानी में डूबने की खबर मिलते ही ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो युवकों की मौत, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और मृत बच्चों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों द्वारा परिजनों से चर्चा कर घटना की जानकारी जुटाई गई।

एक साथ तीन मासूम बच्चों की मौत से ग्राम अस्तोंन स्तब्ध है। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है और हर आंख नम दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने तालाबों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गहरे जल क्षेत्र में चेतावनी संबंधी संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।
इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मासूम बच्चों की असमय मौत से हर कोई व्यथित है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed