{"_id":"69eb5cc5134b3a986402a743","slug":"ujjain-news-wedding-cards-distributed-bride-to-be-goes-missing-with-man-family-alleges-love-jihad-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: कार्ड बंटे, शादी तय, युवती को लेकर फरार हुआ मुस्लिम युवक, परिजनों ने लगाया लव जिहाद का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: कार्ड बंटे, शादी तय, युवती को लेकर फरार हुआ मुस्लिम युवक, परिजनों ने लगाया लव जिहाद का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार
उज्जैन में शादी से ठीक पहले एक युवती के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने और धमकाने का आरोप लगाया है।
शादी से पहले युवती को भगा ले गया युवक, पिता ने लगाया लव जिहाद का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के पंवासा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस में गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि एक युवक उनकी बेटी को अपने साथ लेकर फरार हो गया, जबकि उसकी शादी 1 तारीख को तय थी और शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे।
Trending Videos
परिवार के अनुसार आरोपी युवक महफूज उर्फ मोनू युवती को घर से कुछ दूरी से अपने साथ ले गया। युवती के पिता ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी पहले भी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जा चुका है और हाल ही में जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: MP: शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर मारपीट व तलवारबाजी और फायरिंग करने का आरोप; चक्काजाम से बिगड़े हालात
इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह अपहरण का प्रकरण है। पुष्पा प्रजापति (सीएसपी) के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है और युवती की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। मामले में पुलिस आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि युवती के साथ घर से करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवर और नकदी भी गायब हैं, जिसके बिल उनके पास मौजूद हैं। साथ ही परिजनों ने आरोपी द्वारा धमकी दिए जाने की बात भी कही है। पुलिस ने बताया कि युवती की शादी तय होने की जानकारी को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल पंवासा थाना पुलिस युवती और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

कमेंट
कमेंट X