सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Minister-IAS dispute in Jabalpur: Minister Rakesh Singh accused of threatening IAS Shah, complaint lodged with

जबलपुर में मंत्री-आईएएस विवाद: मंत्री राकेश सिंह पर IAS शाह को धमकाने का आरोप, आईएएस एसोसिएशन को शिकायत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 28 Apr 2026 09:18 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब जबलपुर में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और स्मार्ट सिटी सीईओ अरविंद शाह के बीच कथित विवाद ने नया राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद खड़ा कर दिया है। आईएएस अधिकारी ने मंत्री पर अभद्र व्यवहार और धमकाने के आरोप लगाए हैं, जबकि मंत्री पक्ष का कहना है कि मामला एक महिला कर्मचारी से जुड़े विवाद के बाद उत्पन्न हुआ।

Minister-IAS dispute in Jabalpur: Minister Rakesh Singh accused of threatening IAS Shah, complaint lodged with
मंत्री राकेश सिंह और आईएएस अरविंद शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लोक निर्माण मंत्री राकेश पर स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं आईएएस अधिकारीअरविंद सिंह के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धमकाने के आरोप सामने आए। मामले को लेकर अरविंद शाह ने अपना पक्ष आईएएस एसोसिएशन के समक्ष रखा है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में मंत्री राकेश सिंह ने अरविंद शाह को अपने बंगले पर बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान अधिकारी को करीब एक घंटे तक वहां रोके रखा गया और बातचीत के दौरान उनके साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया गया।  
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं आंधी-बारिश, तो कहीं लू का प्रकोप; रहें सतर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम से आहत अरविंद शाह ने पूरे मामले की जानकारी आईएएस एसोसिएशन को दी। इसके बाद एसोसिएशन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री से मुलाकात की। मंत्री का कहना है कि आईएएस ने एक महिला कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनका फटकारा। आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव को दी है। उनके मुताबिक यह मामला गलतफहमी का था, जिसे बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया है। वहीं, अरविंद शाह ने कहा कि उन्होंने अपना पक्ष एसोसिएशन के समक्ष रख दिया है। फिलहाल वह इस मामले में सार्वजनिक तौर पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते। 

ये भी पढ़ें-  MP News: विवाह, तलाक और उत्तराधिकार कानूनों का होगा अध्ययन, UCC के लिए मोहन सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी

दरअसल 17 मार्च को अरविंद शाह ने जबलपुर में स्मार्ट सिटी के सीईओ का पदभार संभाला था, उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। इसमें पाया गया कि कुछ कर्मचारी अनुपस्थित रहते है। इस मामले में शाह ने जब एक महिला कर्मचारी को बुलाकर फटकार लगाई, जिसके बाद महिला ने शिकायत मंत्री राकेश सिंह से कर दी। इसके बाद 22 अप्रैल को मंत्री ने शाह को अपने बंगले पर बुलाकर कर जमकर फटकार लगाई।  

ये भी पढ़ें-  Bhopal News: भोपाल में जनगणना कार्य के चलते कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed