सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp-weather-update-rain-thunderstorm-heatwave-alert-1-may

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं आंधी-बारिश, तो कहीं लू का प्रकोप; रहें सतर्क

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 08:20 AM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश में मौसम का पैटर्न तेजी से बदल रहा है। एक ओर जहां कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली चमकने की संभावना है, वहीं कुछ इलाकों में भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहने का अलर्ट जारी किया गया है। चलिए जानते हैं किस जिले का मौसम कैसा रहेगा।

mp-weather-update-rain-thunderstorm-heatwave-alert-1-may
एमपी में कहीं गर्मी तो कहीं मिली राहत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां अब तक प्रदेशवासी भीषण गर्मी की मार झेल रहे थे, वहीं अब अधिकांश जिलों में तेज आंधी के बाद हुई बारिश से थोड़ी राहत मिली है।

Trending Videos

बीते दिन प्रदेश की पर्यटन नगरी खजुराहो में रिकॉर्डतोड़ गर्मी दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले कुछ वर्षों में सबसे अधिक है। वहीं, कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीमार मरीजों की संख्या अचानक बढ़ रही है। ऐसे में लोगों के लिए गर्मी से बचाव करना बेहद जरूरी हो गया है। तेज धूप में यात्रा करने और घर से बाहर निकलने से बचें। अत्यंत आवश्यक होने पर ही धूप में बाहर निकलें।

इन जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। इन इलाकों में मौसम अचानक करवट ले सकता है।


यहां भीषण गर्मी पड़ने की आशंका
वहीं दूसरी तरफ छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तापमान अधिक रहने के कारण भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है।

एक मई तक बना रहेगा मिला-जुला मौसम पैटर्न
भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक वर्तमान में एक चक्रवाती परिसंचरण और एक ट्रफ रेखा सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से 1 मई तक प्रदेश में मौसम का मिला-जुला स्वरूप देखने को मिलेगा। इस दौरान कहीं आंधी-तूफान और बारिश होगी, तो कहीं गर्म हवाएं चलेंगी। यानी प्रदेश में एक साथ दो तरह के मौसम का असर दिखाई देगा।

गर्मी से मिलेगी आंशिक राहत
सोमवार शाम सागर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 28 अप्रैल से लू का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा और बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Ujjain: भांग का श्रृंगार करके माथे पर लगाया त्रिपुंड, बाबा श्री महाकाल ने भस्म रमाकर पहना नया मुकुट; दिए दर्शन

क्या है मौसम बदलने की वजह?
मौसम में यह बदलाव मुख्य रूप से सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के कारण हो रहा है। यही सिस्टम प्रदेश में नमी ला रहा है, जिससे 27 अप्रैल से 1 मई के बीच गर्मी और बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed