{"_id":"69f025fd8c4df2598904875f","slug":"a-truck-collided-with-a-wedding-procession-pickup-in-pachor-injuring-20-with-five-being-referred-to-shajapur-rajgarh-news-c-1-1-noi1454-4218795-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच तीन पर भीषण हादसा: एमपी में बारात ले जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 घायल; पांच की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच तीन पर भीषण हादसा: एमपी में बारात ले जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 घायल; पांच की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: राजगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 09:11 AM IST
विज्ञापन
सार
राजगढ़ के पचोर थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर बारात लेकर जा रही पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शादी समारोह में जा रही पिकअप वाहन हुआ हादसे का शिकार, 20 लोग घायल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राजगढ़ के पचोर थाना क्षेत्र में मिठ्ठनपुर जोड़ के पास बारात लेकर जा रही पिकअप वाहन को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिकअप सवार करीब 20 लोग घायल हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में सवार होकर बाराती शादी समारोह में जा रहे थे। सोमवार शाम जब वाहन पचोर के पास मिठ्ठनपुर जोड़ पर पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप वाहन सड़क पर कई पलटी खाते हुए किनारे जा गिरा। हादसे के बाद हाइवे पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला।
करीब 20 घायलों में से पांच की हालत नाजुक
घटना की सूचना मिलते ही डायल 100 और पचोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पचोर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार शुरू किया। करीब 20 घायलों में से पांच की हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए शाजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का पचोर अस्पताल में इलाज जारी है।
ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार
हादसे के बाद आगरा मुंबई नेशनल हाइवे पर कुछ देर के लिए वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
पचोर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है। पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता चल सके।
ये भी पढ़ें- MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं आंधी-बारिश, तो कहीं लू का प्रकोप; रहें सतर्क
शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं
हादसे की खबर मिलते ही दोनों पक्षों के परिवारों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। दूल्हे के परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। गंभीर घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के बाद एसडीएम और तहसीलदार भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। प्रशासन ने कहा कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। आगरा मुंबई नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X