सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Due to census work in Bhopal, employees' leave has been banned, the collector has issued an order

Bhopal News: भोपाल में जनगणना कार्य के चलते कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 27 Apr 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। 1 से 30 मई तक होने वाले मकान सूचीकरण कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।
 

Bhopal News: Due to census work in Bhopal, employees' leave has been banned, the collector has issued an order
जनगणना में कार्य करने में लगे अधिकारी-कर्मचारी की छुट्टियों पर रोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत भोपाल जिले में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी, जिला भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस अवधि के दौरान जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं ले सकेंगे। आदेश में कहा गया है कि यह कार्य राष्ट्रीय महत्व का है, इसलिए इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करना अनिवार्य होगा।
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  MP: महिला आरक्षण पर घमासान, कांग्रेस ने तत्काल 33% आरक्षण की उठाई मांग, भाजपा ने रखा ‘नारी शक्ति वंदन’ संकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, विशेष परिस्थितियों में अवकाश की आवश्यकता होने पर संबंधित अधिकारी को कलेक्टर की पूर्व अनुमति लेनी होगी। अनुमति मिलने के बाद ही छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। आदेश में सभी विभाग प्रमुखों, कार्यालय प्रमुखों और प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस अवधि में अवकाश स्वीकृत करने से पहले कलेक्टर की अनुमति सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें-  MP: 'महिलाएं 2000 वर्षों से पैरों की जूती', बरैया के बयान से सदन में हंगामा, CM बोले- आप कहना क्या चाहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed