फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   10 Lakh MD Drugs Bust At Ujjain Station: RPF-NCB Nab Rajasthan Smuggler Carrying To South India

Ujjain News: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर 10 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

Sun, 12 Jul 2026 02:56 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 02:56 PM IST
सार

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त कार्रवाई में 80 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
10 Lakh MD Drugs Bust At Ujjain Station: RPF-NCB Nab Rajasthan Smuggler Carrying To South India
आरपीएफ थाना प्रभारी नरेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थों की तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। टीम ने जयपुर-मनारगुडी एक्सप्रेस से सफर कर रहे एक युवक को करीब 10 लाख रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान का रहने वाला है और ड्रग्स की खेप दक्षिण भारत ले जाने की तैयारी में था।

विज्ञापन


गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल

आरपीएफ थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि एनसीबी को सूचना मिली थी कि जयपुर-मनारगुडी एक्सप्रेस के जरिए मादक पदार्थों की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और एनसीबी की संयुक्त टीम ने निगरानी बढ़ा दी। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

स्लीपर कोच से बरामद हुई एमडी ड्रग्स

तलाशी के दौरान एस-1 स्लीपर कोच में बैठे एक युवक पर टीम को शक हुआ। पूछताछ और बैग की जांच करने पर उसके पिट्ठू बैग से 80 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जोधपुर निवासी राजू विश्नोई के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण भारत में खपाने की थी तैयारी

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कोटा से ड्रग्स लेकर निकला था। उसकी योजना पहले भोपाल पहुंचने और वहां से दूसरी ट्रेन के जरिए दक्षिण भारत जाना था। वहां वह इस ड्रग्स को ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाना चाहता था। हालांकि उज्जैन में ही सुरक्षा एजेंसियों ने उसे पकड़ लिया।

एनसीबी कर रही नेटवर्क की जांच

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए एनसीबी इंदौर की टीम को सौंप दिया गया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अब एनसीबी यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स की यह खेप उसे किसने उपलब्ध कराई और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

संयुक्त टीम ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई में आरपीएफ निरीक्षक नरेंद्र यादव के नेतृत्व में एएसआई साजिद हुसैन, हेड कांस्टेबल मुख्तियार सिंह, राजाराम यादव, कमल सिंह और आशीष मारवाल की टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम ने ट्रेन रुकते ही तत्काल कोच की तलाशी लेकर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जिससे उसे भागने का कोई मौका नहीं मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed