सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   12 Jyotirlingas Carved on two and half centimeters Almond Gaurav Creates Unique World Record

Ujjain News: ढाई सेंटीमीटर के बादाम पर उकेरे 12 ज्योतिर्लिंग, गौरव ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन के युवा कलाकार गौरव महावर ने माइक्रो आर्ट के जरिए 2.5 सेंटीमीटर के बादाम पर 12 ज्योतिर्लिंग उकेरकर अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने यह कलाकृति तय समय से पहले केवल 39 मिनट में पूरी की।

12 Jyotirlingas Carved on two and half centimeters Almond Gaurav Creates Unique World Record
गौरव महावर का नाम अंतरराष्ट्रीय बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

उज्जैन से एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जो साबित करती है कि सीमित संसाधन कभी असीमित प्रतिभा को नहीं रोक सकते। इस युवक ने कभी अपराधियों को पकड़वाने के लिए पुलिस की मदद हेतु स्केच बनाए थे, उसी गौरव महावर ने अब माइक्रो आर्ट के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने मात्र 2.5 सेंटीमीटर आकार के बादामों पर एक्रेलिक रंगों और माइक्रोस्कोप की मदद से 12 ज्योतिर्लिंगों की अत्यंत सूक्ष्म और सुंदर कलाकृतियां उकेरकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 
Trending Videos


गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की प्रक्रिया जारी
इस उपलब्धि को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने मान्यता दे दी  है, जबकि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की प्रक्रिया जारी है। गौरव महावर ने बताया कि इस रिकॉर्ड का शीर्षक द्वादश ज्योतिर्लिंग सनातन संहिता रखा गया है। निर्धारित समयसीमा डेढ़ घंटे की थी लेकिन गौरव ने यह पूरी कृति महज 39 मिनट में पूरी कर दी। उन्होंने प्रत्येक बादाम को करीब तीन मिनट दिए और 12 बादामों पर 36 मिनट खर्च किए, जबकि शेष तीन मिनट अन्य प्रक्रियाओं में लगे। इस रिकॉर्ड का खिताब नितेश भार्गव ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बाबा महाकाल: ‘भक्ति हो तो ऐसी’; दर्शन करते ही फफक-फफक रोया बच्चा, दिखा भक्ति का अनोखा अंदाज

कई संदिग्धों के स्केच बना चुके हैं गौरव
गौरव बताते हैं कि इससे पहले वे कई आपराधिक मामलों में पुलिस की मदद के लिए संदिग्धों के स्केच बना चुके हैं जिससे आरोपियों को पकड़ा जा सका। इसके अलावा वे रश्मिका मंदाना, कैलाश खेर और तुषार कपूर जैसी हस्तियों के चित्र बनाकर उन्हें भेंट कर चुके हैं। गौरव की यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है, क्योंकि वे एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता ऑटो रिक्शा चालक हैं और गौरव खुद अभी पढ़ाई कर रहे हैं। सीमित साधनों के बावजूद उनकी लगन और कला के प्रति जुनून ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed