सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Juna Peethadheeshwar Swami Avdheshanand Giri said – anyone who attacks eternal Sun will suffer harm.

Ujjain: 'सनातन पर प्रहार करने वाला खुद होता कमजोर', जूना अखाड़ा पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज बोले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 08:03 AM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन में स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने सनातन धर्म को अटूट बताते हुए कहा कि इस पर प्रहार करने वालों का ही नुकसान होता है। उन्होंने मध्यप्रदेश के विकास प्रयासों की सराहना करते हुए अद्वैत दर्शन और सामाजिक समानता का संदेश दिया।

Juna Peethadheeshwar Swami Avdheshanand Giri said – anyone who attacks eternal Sun will suffer harm.
अवधेशानंद गिरि महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश की धरती को आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बताते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि यहां के मूल में ईश्वरीय सत्ता का वास है। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना सूर्य से करते हुए कहा कि उस पर प्रहार करने वाले का ही अहित होता है, सूर्य का कुछ भी नहीं बिगड़ता।

Trending Videos

जूना अखाड़ा पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने मीडिया से बातचीत में मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रशंसनीय हैं। ऐसे आयोजन भारत की सांस्कृतिक अखंडता को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: वैशाख चतुर्थी आज, भक्तो को दर्शन देने सुबह 4 बजे जागे बाबा महाकाल फिर रमाई भस्म

आदि गुरु आदि शंकराचार्य की महिमा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास” के माध्यम से अद्वैत दर्शन और एकत्व के भाव को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। उनके अनुसार, भगवान शंकराचार्य का दर्शन सभी को जोड़ता है, जहाँ जीव और ब्रह्म में कोई भेद नहीं है। सनातन धर्म पर होने वाले प्रहारों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी जी ने ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के मंत्र को दोहराया और कहा कि सभी जातियाँ समान और महान हैं।

जानिए कौन हैं स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज
स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज एक प्रसिद्ध हिंदू आध्यात्मिक गुरु, संत, लेखक और दार्शनिक हैं। वे जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर हैं और इस अखाड़े के प्रमुख व्यक्तित्वों में गिने जाते हैं। जूना अखाड़ा भारत में नागा साधुओं का सबसे प्राचीन और बड़ा अखाड़ा माना जाता है। स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने लाखों नागा साधुओं को दीक्षा दी है। उनका आश्रम हरिद्वार के कनखल और ऋषिकेश में स्थित है। वे हिंदू धर्म आचार्य सभा के अध्यक्ष हैं और वर्ल्ड काउंसिल ऑफ रिलीजियस लीडर्स के बोर्ड मेंबर भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed